यूपी में फिर सिर उठाने लगा कोरोना, एक दिन में 23 केस मिलने से हड़कंप, योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

लखनऊ: देश-दुनिया में ओमिक्रॉन (Omicron) की दहशत के बीच एक बार फिर से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना सिर उठाने लगा है. उत्तर प्रदेश (UP News) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. बीते 24 घंटे में राज्य मे कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक बार फिर योगी सरकार हरकत में आ गई है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए योगी सरकार ने अस्पतालों में बेडों की संख्या दोगुने करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 211 है.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 की स्थिति को लेकर एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी, चित्रकूट, महोबा आदि जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इतना ही नहीं, योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या 100 से 200 करने के आदेश दिए.

सीएम योगी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन होना चाहिए और संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरों को बेहतर तरीके से चलाए जाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी खुले में न सोने पाए. उन्होंने इसके लिए पुलिस और प्रशासन को विशेष तौर पर रैन बसेरों का ध्यान रखने को कहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related