उत्तराखंड की जनता को आप के रूप में मिला विकल्प, बहुमत से बनाएगी सरकार : सिसोदिया

उत्तराखंड की जनता को आप के रूप में मिला विकल्प, बहुमत से बनाएगी सरकार : सिसोदिया

अल्मोड़ा : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी तक जनता के पास विकल्प नही था। आज आम आदमी पार्टी के रूप में उनके पास विकल्प आ गया है। आप एक मौका दें जो वादा किया है वह निभाएंगे। हमारे विकास का मॉडल दिल्ली है। पूर्ण बहुमत से आप प्रदेश में सरकार बनाएगी।

शुक्रवार को एडम्स बालिका इंटर कालेज में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन दो दशकों में भाजपा कांग्रेस की सरकारें बारी-बारी से आई। इनके घोषणा पत्र उठाकर देख लो। एक भी वादा आज तक पूरा नही किया। अगर वादा पूरा किया होता तो भाजपा को तीन मुख्यमंत्री नही बदलने पड़ते। शिक्षा का सबसे बुरा हाल है। सरकार जानती है अगर यहां का बच्चो पढ़ लिख गया तो वह सवाल पूछेगा। इसलिए उन्हें षडयंत्र के तहत अशिक्षित रखना है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क के बुरे हाल हैं। नए मुख्यमंत्री  ने कम समय में 1300 घोषणाएं कर दी। लेकिन अभी तक एक में भी आदेश नही हुआ।

डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड का हर दूसरा आदमी दिल्ली में रहता है। उनसे पूछ लें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कितना विकास किया है। वह आपको हकीकत बता देगा। जाे 6 दशकों में नही हुआ था वह केजरीवाल सरकार ने 5 साल के अंदर कर दिखाया। सरकारी स्कूल, अस्पताल ठीक कर दिए। सबको रोजगार दे दिए। यही उत्तराखंड में भी करेंगे। वोट की ताकत से आप अपना भविष्य बना सकते है। जो वादा किया वो निभाएंगे। एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 5 हजार भत्ता जब तक नौकरी नही मिलेगी। भाजपा सरकार कहती है पैसा नही है। पैसा है बहुत है लेकिन नियत नहीं है। जनता के टैक्स का पैसा यह नेता लूट रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, अमित जोशी, बसंत कुमार, अखिलेश टम्टा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related