पाकिस्तान जैसा बेहाल हो गया इस देश का भी हाल, सस्ती ब्रेड के लिए लग गई लंबी लाइन

पाकिस्तान जैसा बेहाल हो गया इस देश का भी हाल, सस्ती ब्रेड के लिए लग गई लंबी लाइन

अंकारा: तुर्की (Turkey) का भी अपने दोस्त पाकिस्तान (Pakistan) जैसा हाल हो गया है. यहां महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. हालात ये हो चले हैं कि सस्ती ब्रेड खरीदने के लिए हर जगह लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रोसेप तैय्यप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) की गलत आर्थिक नीतियों ने मुल्क को आर्थिक बदहाली के कगार पर पहुंचा दिया है. बता दें कि पाकिस्तान और तुर्की के बीच अच्छे संबंध हैं. एर्दोगन कश्मीर के मुद्दे पर इमरान खान की भाषा बोलते रहे हैं और अब उनके देश का हाल भी पाकिस्तान जैसा हो गया है.

Turkey की करेंसी हो रही कमजोर

तुर्की (Turkey) की मुद्रा लीरा में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है. सोमवार को लीरा में डॉलर के मुकाबले सात फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इस समय एक डॉलर की कीमत 14.20 लीरा है. पिछले एक साल में डॉलर के मुकाबले लीरा 48 फीसदी तक गिर चुकी है. इससे देश में मुद्रास्फीति काफी बढ़ गई है और लोगों के लिए पेट भरना भी मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की निगरानी सूची में होने के चलते तुर्की में विदेशी निवेश भी काफी कम हो गया है.

राष्ट्रपति की नीति है प्रमुख वजह

तुर्की की राष्ट्रीय मुद्रा लीरा में आई व्यापक गिरावट का एक सबसे प्रमुख कारण तुर्की के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर रखने की राष्ट्रपति की आर्थिक नीति है. यहां महंगाई हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है. तुर्की के शहरों में सब्सिडी वाली ब्रेड लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. सब्सिडी वाली दुकानों में 250 ग्राम के ब्रेड के पैकेट की कीमत 1.25 लीरा है. जबकि सामान्य दुकानों पर यह 2.50 लीरा में मिल रही है.

हर चीज के बढ़ रहे हैं दाम

एक दुकान के बाहर कतार में लगे सेवानिवृत्त कर्मी 71 वर्षीय नियाजी टोपार्क ने कहा कि देश में खाने से लेकर ब्रेड, शर्ट से लेकर मोजे ते सब कुछ महंगा होता जा रहा है. टोपार्क ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सामाजिक सुरक्षा के तहत हर माह 800 लीरा (56 डॉलर) मिलती है, जो कि अकेले रहने के लिए ही पर्याप्त नहीं है. हमारे परिवार में चार सदस्य हैं और घर का किराया हर महीने 2,000 लीरा (140 डॉलर) देना पड़ता है. हम में से प्रत्येक एक दिन में कम से कम एक ब्रेड खाता है, इसलिए मैं यहां से चार ब्रेड खरीदना चाहता हूं.

मुद्रास्फीति की दर 21% के पार

तुर्की में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 21 फीसदी को पार कर गई है. इस्तांबुल नगर पालिका के मेयर का पद वर्तमान में विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के पास है. वहीं इसके मेयर एकरेम इमामोग्लू ने बताया है कि शहर में रहने की लागत में एक वर्ष में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. गेहूं की कीमत में 109 प्रतिशत, सूरजमुखी के तेल में 137 प्रतिशत, टॉयलेट पेपर में 90 प्रतिशत, चीनी में 90 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस के 102 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...