Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

लखनऊ, 16 सितम्बर 2021

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश (Heavy Rainfall) ने जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई जगह मकान गिरने, पेड़ गिरने आदि से जानमाल का भी नुकसान हुआ है. इस बीच लखनऊ (Lucknow) में जारी भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी की है. साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

एडवाइजरी में जिला प्रशासन ने कहा है कि राजधानीवासी बेवजह घरों से निकलने से बचें. बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. भीड़भाड़ वाले इलाके और ट्रैफिक जाम से लोग बचे. इसके अलावा खुले सीवर, बिजली के तार, खंभों से बचकर रहें.

जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी तरह की समस्या के होने पर 6389300137/138/139 पर मदद के लिए फ़ोन करें. राजधानी लखनऊ निवासी इमरजेंसी की अवस्था में 0522-4523000 पर फोन करें.

बता दें लखनऊ में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने और जगह जगह जलभराव से यातायात में दिक्कतें आ रही हैं. लखनऊ में बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह तक 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक यह सिलसिला जारी रह सकता हैl

लखनऊ जिला प्रशासन की एडवाइजरी

advisory, Lucknow rainfall

स्थिति ये है कि कई मुख्य मार्ग पेड़ गिरने से बंद हो गए हैं. कपूरथला और निरालानगर में पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं. गोमतीनगर और सरोजनीनगर सहित कई कालोनियों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी

प्रदेश के चार ऐसे जिले हैं जहां पिछले 24 घण्टों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है. लखनऊ में बुधवार से अभी तक 107 मिलीमीटर, रायबरेली में 186 मिमी, सुल्तानपुर में 118 मिमी और अयोध्या में 104 मिमी बारिश हो चुकी है. रायबरेली में तो स्कूलों में छुट्टी कर दी गयी है. इसके अलावा पिछले 24 घण्टों में गोरखपुर में 96.6 मिमी, वाराणसी में 88 मिमी, बाराबंकी में 94 मिमी और बहराइच में 30 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.