Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

बरसाना में 20 कुंतल लड्डू से खेली गई लड्डू मार होली

बरसाना में 20 कुंतल लड्डू से खेली गई लड्डू मार होली

बरसाना, मथुरा। योगी सरकार में ब्रज भूमि पर रंगोत्सव 2024 की धूम दिख रही है। लठामार होली से पूर्व रविवार को बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में लड्डू मार होली हुई। अबीर- गुलाल के उड़ते बादलों से अंबर रंगीन हो गया। लाडली जी के महल में लड्डुओं की बरसात हुई। नंदगांव के पांडा के नृत्य को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उधर, समाज गायन की चौपाई के साथ राधे- राधे के जयघोष से लाडली जी मंदिर भी गूंज उठा।

राधा- कृष्ण के दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश- दुनिया से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम को जैसे ही पांच बजे लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृषभानु नंदिनी भी शीश महल में विराजमान होकर भक्तों पर लड्डुओं की बरसात के साथ कृपा का सागर उड़ेल रहीं थीं। पूरा मंदिर परिसर अबीर- गुलाल की बरसात से अट गया। अबीर- गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। गोस्वामी समाज ने समाज गायन किया। नंदगांव से आए पाड़ा का पुजारी ने भानु बाबा की ओर से स्वागत किया। पाड़ा ने हर्ष से नृत्य किया। पुजारी और श्रद्धालुओं ने लड्डुओं को दर्शकों के बीच लुटाया। लोग प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने के लिए लालायित दिखे। मंदिर में करीब सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान टनों लड्डू लुटाए गए। दिल्ली निवासी सुलेखा ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। उससे अधिक रस देखने को मिला।

बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू मार होली के लिए 2000 किलो लड्डू मंगाए गए थे। मंदिर की अटारी (छत) से शाम होते ही लड्डू लुटाए गए। लड्डू लूटने के लिए श्रद्धालु नीचे आंगन में बड़ी संख्या में जमा थे। उनके बीच लड्डू लूटने की होड़ देखने को मिली। एक तरफ मंदिर में रंग गुलाल उड़ाए जा रहे थे। दूसरी तरफ, मंदिर के पुजारी भजन गा रहे थे। पूरा परिसर ‘जय राधे जय कृष्णा’ के भजन से गूंज उठा। हर कोई आज भक्ति में सराबोर दिखाई दिया।

– करीब 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे बरसाना

लड्डू मार होली को देखने के लिए करीब 5 लाख भक्त बरसाना पहुंचे। इसके कारण बरसाना की ओर जाने वाले हर रास्तों पर लंबा जाम लग गया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

– सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

बरसाना में लड्डू होली और लट्ठमार होली के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे बरसाना को पांच जोन में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए 2500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लट्ठमार होली मेला की सुरक्षा व्यवस्था में एडिशनल एसपी पांच, क्षेत्राधिकारी 15, इंस्पेक्टर 60, महिला सब इंस्पेक्टर 40, सब इंस्पेक्टर 300, महिला सिपाही 100, सिपाही 1200, होमगार्ड 500, साथ ही 5 कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था में देर शाम तक डटे रहे।

– राधा व गोपाल सखी ने पहुंचाया राधा का संदेश

लठामार रंगीली होली के लिए राधा रानी की ओर से कान्हा के लिए आमंत्रण लेकर राधा सखी व गोपाल सखी गई। वृंदावन के गोपाल घाट पर रहने वाली राधा सखी पिछले 13 वर्ष से इस कार्य को करती चली आ रही है। राधा सखी को यह कार्य अपनी गुरु श्यामा दासी से उत्तराधिकार में मिला है। राधा सखी व गोपाल सखी इस कार्य को कर खुद को भाग्यशाली मानती है।

– रंगोत्सव के मुख्य मंच पर हुई मनमोहक प्रस्तुति

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से बरसाना के राधा बिहारी इंटर कॉलेज प्रांगण में सजाए गये भव्य मंच पर होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। यह शुभारंभ आगरा के मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। रंगोत्सव 2024 के मुख्य मंच पर गीतांजलि ग्रुप ने ब्रज की प्रसिद्ध एवं पारंपरिक लठामार, कुर्ता फाड़ व लड्डू मार होली का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेष पांडेय, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह, डिप्टी सीईओ जेपी पाण्डेय, मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव व ओएसडी समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...