नोएडा: जमकर वायरल हुआ गार्ड को गाली देने का वीडियो, पुलिस ने सोसाइटी की महिला को किया गिरफ्तार

नोएडा: जमकर वायरल हुआ गार्ड को गाली देने का वीडियो, पुलिस ने सोसाइटी की महिला को किया गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पेश से वकील है और घटना के समय शराब के नशे में थी। सोसायटी का गेट थोड़ा देरी से खोलने पर महिला भाव्या रॉय ने सिक्योरिटी गार्ड पर बरस पड़ी। पहले तो आरोपी महिला ने कार का शीशा नीचे कर गार्ड को गाली देना शुरूकर दिया। इतने पर भी महिला नहीं रुकी और उसने कार से उतर कर गार्ड का कॉलर पकड़ कर उसे खीचने लगी।

पुलिस ने गालीबाज महिला को किया गिरफ्तार
वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि अन्य गार्ड महिला से उसे छोड़ देने की मिन्नते कर रहे हैं लेकिन महिला ने गार्ड को गाली देना बंद नहीं किया और डेढ़ मिनट में 9 बार गाली दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। लेकिन जब पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया तो महिला अपनी कार में खुद ड्राइव करके जा रही थी। इससे पहले गालीबाज श्रीकांत त्यागी का मामला सामने आया था। श्रीकांत द्वारा किसी महिला को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद से वह जेल में है।

आहत गार्ड कर रहा नौकरी छोड़ने की बात
वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित गार्ड ने बताया कि भाव्या रॉय बिहारियों का नाम लेकर गाली दे रही थी। गार्ड ने कहा कि बहुत हो गया बेइज्जती सहते-सहते। हम भी परिवार वाले हैं। पूरी जिम्मदारी से सोसायटी का काम संभालते हैं और सभी महिलाओं को अपनी मां, बहन समझ कर उनको सम्मान देते हैं। पढ़ा-लिखा होने के बाद भी महिला में बिलकुल भी तमीज नहीं है। वीडियों में देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला गार्ड का कॉलर पकड़ कर उसके साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रही है। वहीं मौके पर मौजूद अन्य गार्ड जब उसे छोड़ने के लिए बोलते हैं तो वह उके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगती है।

यूजर्स ने महिला को ट्रोल कर सुनाई खरी-खोटी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि ये है महिला सशक्तीकरण? कब तक महिलाएं विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी? गेट खोलने में जरा देर क्या हो गई तो महिला इतनी बुरी तरह से बौखला गई। गार्ड को इतनी भद्दी गालियां दी कि जिसे न तो लिखा जा सकता है और न ही बोला जा सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए लखा है कि महिला जिस तरह दारू के नशे में गालियां दे रही है इसको इसी हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...