विधानसभा में गरजे सीएम योगी, समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार, बोले- यूपी में अब समाजवादी भेदभाव नहीं…

विधानसभा में गरजे सीएम योगी, समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार, बोले- यूपी में अब समाजवादी भेदभाव नहीं…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब किसी तरह का “समाजवादी भेदभाव” नहीं होता। पहले सरकार का पैसा खर्च होता था, लेकिन योजनाओं के नाम समाजवादी होते थे।

सीएम योगी ने कहा कि पहले पेंशन योजना में भी सरकार का पैसा लगता था, लेकिन उसका नाम “समाजवादी पेंशन” होता था। अब सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जा रहा है, ताकि हर वर्ग को समान रूप से सरकारी लाभ मिले।

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण
सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज बने थे, लेकिन भाजपा सरकार हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज बना रही है। जहां कॉलेजों का निर्माण पूरा हो चुका है, वहां शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है, और जहां कार्य बाकी है, वहां जिलाधिकारियों को अच्छे डॉक्टरों की भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

महाकुंभ पर विपक्ष के सवालों का जवाब
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हर किसी को वही दिखाई देता है, जो वह देखना चाहता है। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा, “गिद्धों को लाशें ही दिखाई देंगी, सनातन की सुंदरता नहीं।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और इसमें कई मुद्दों पर तीखी बहस हो रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...