Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

वाराणसी, 10 अक्टूबर 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को वाराणसी में किसान न्याय रैली में सीएम योगी और पीएम मोदी पर कई हमले किये। प्रियंका ने दो टूक कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में जब तक गृहराज्यमंत्री (अजय मिश्रा) का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ और आतंकवादी कहा। योगी जी ने उन्हें गुंडे कहा और उन्हें धमकाने की कोशिश की। वही मंत्री (अजय कुमार मिश्रा) ने कहा कि वह 2 मिनट के भीतर विरोध करने वाले किसानों को सुधार देंगे। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा है। गृहराज्यमंत्री के बेटे ने छह किसानों को निर्ममता से कुचल दिया। छह के छह परिवार कहते हैं कि हमें पैसे नहीं चाहिए, मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए। रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ और दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया।

अपराधियों को निमंत्रण देकर बुलाया गया

प्रियंका गांधी ने कहा कि न्याय दिलवाने वाली यह सरकार नहीं दिख रही है। पूरी सरकार मंत्री और उनके बेटे को बचाने में लगी रही। पूरा प्रशासन विपक्ष को रोकने में लगा रहा। पीड़ित परिवारों को भी नजरबंद किया गया। अपराधियों को नहीं पकड़ा गया। अपराधियों को निमंत्रण भेजा कि आइये हमसे बात कीजिये। किसी देश में ऐसा हुआ है कि किसी ने छह लोगों को कुचल दिया हो और उसे निमंत्रण दिया गया कि आइये हमसे बात कीजिये। प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं जिसके बेटे ने इतना जघन्य अपराध किया है।

देश में केवल दो तरह के लोग सुरक्षित

पीएम मोदी लखनऊ आए लेकिन किसानों के घर दुख बांटने नहीं जा सके। आप आजादी का उत्सव मना रहे हैं, लेकिन आजादी किसने दी। आजादी किसानों के बेटों ने दी है। इस उत्सव का क्या मतलब है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित हैं। एक भाजपा का नेता और दूसरा उसका खरपति मित्र। इस देश में किसी धर्म का व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। न किसी जाति का व्यक्ति सुरक्षित है। न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही कोई किसान-दलित सुरक्षित है। इस बात को पहचानिये। पेट्रोल पंपों पर जो बड़ी-बड़ी होर्डिंग लग रही है, उसे पहचानिये। सच्चाई को पहचानिये। आप किस चीज से डर रहे हैं। डरिये नहीं, समय आ गया है। चुनाव की बात नहीं है अब देश की बात है।

हम किसी से नहीं डरते, लड़ते रहेंगे

ये देश भाजपा के पदाधिकारियों, उनके मंत्रियों की जागीर नहीं है। ये देश आपका देश है। इस देश को कौन बचाएगा। अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे समझदार नहीं बनेंगे। इनकी राजनीति में उलझे रहेंगे तो आप परेशान रहेंगे। आप किसान हो। आपकी मेहनत ने इस देश को बनाया है। जो आपको आंदोलनजीवी कहते हैं, आपको आतंकवादी कहते हैं, उन्हें न्याय देने के लिए मजबूर कीजिये। हम किसी से नहीं डरते हैं। जब तक गृहराज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देगा, हम लड़ते रहेंगे।

गंगापुत्र कहने वाले ने गंगापुत्रों का अपमान किया

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी ने पिछले साल 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो विमान खरीदे थे। उन्होंने अरबपति दोस्तों को सिर्फ 18,000 करोड़ रुपये में देश की पूरी एयर इंडिया बेच दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि अपने आप को गंगापुत्र कहने वाले हमारे प्रधानमंत्री ने गंगापुत्रों का अपमान किया है। किसान बुरी तरह परेशान हैं। इन्होंने देखा है कि आवारा पशु किस तरह उन्हें तबाह कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री ने आवारा पशुओं को देखा है, लेकिन मैंने देखा है। प्रियंका ने कहा कि बिजली के दाम तीन बार बढ़ा दिये गए हैं। बिजली नहीं मिल रही है लेकिन बिजली के बिल मिल रहे हैं। प्रदेश का हर किसान दुखी है। धान-गेहूं का दाम नहीं मिल रहा है। खेती के उपकरणों पर जीएसटी लगा रखी है। 100 रुपये का पेट्रोल, 90 का डीजल और हजार रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा है। कोयला खत्म हो रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। जहां-जहां जाओ बेरोजगार युवा मिलते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि तीन सौ दिनों से  किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान 600 किसानों की मौत हो चुकी है। किसान इसलिए आंदोलन कर रहे हैं कि उनकी आमदनी, जमीन और खेती पर सरकार के अरबपति दोस्त कब्जा करना चाहते हैं।

सोनभद्र से हाथरस कांड तक गिनाया

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत सोनभद्र की घटना से की। उन्होंने कहा कि जब मैंने यहां कार्यभार ग्रहण किया, सोनभद्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से आदिवासी किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। उन्होंने विरोध किया तो 13 आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब मैं वहां मिलने पहुंची तो गिरफ्तार कर लिया गया। उस मामले में भाजपा के एक पूर्व विधायक, भाजपा के लोग उसमें भी इन्वाल्व थे। उसके बाद कोरोना की रिपोर्ट आया। हर तरफ से यही खबर आई कि भाजपा सरकार ने कुछ नहीं कर रही है। ऑक्सीजन नहीं होने पर अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। उसके बाद हाथरस की घटना हुई। सरकार ने अपराधियों को नहीं रोका। बेटी की चिता जलाने से सरकार ने नहीं रोका। उस परिवार ने भी यही कहा कि हमें न्याय चाहिए।