Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, किस तरह इसमें हो सकते हैं शामिल, जानिए सबकुछ

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, किस तरह इसमें हो सकते हैं शामिल, जानिए सबकुछ

Har Ghar Tiranga Abhiyan: भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त, 2022 को हमें आजादी मिले हुए 75 साल हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इसके लिए देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है। तिरंगा अभियान में लोग काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। क्या है तिरंगा अभियान, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन और एक आम आदमी कैसे इसमें हो सकता है शामिल, आइए जानते हैं।

क्या है हर घर तिरंगा अभियान का मकसद :
हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के नागिरकों को एकजुट करना और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना भरना है। इसके साथ ही इस अभियान से राष्ट्र ध्वज के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। इस अभियान का मकसद ही हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करना है।

13-15 अगस्त के बीच हर घर फहराएगा तिरंगा : 
हर घर तिरंगा अभियान के जरिए सरकार चाहती है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए। इसके लिए सरकार ने करीब 25 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है। आम जनता से सरकार की अपील है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश के हर एक घर पर तिरंगा फहराया जाए। इसमें सरकारी व प्राइवेट प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए पोस्ट ऑफिस में तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इसके अलावा तिरंगे को ऑनलाइन भी मंगवाया जा सकेगा। इसके लिए कई एनजीओ भी मदद कर रहे हैं।

कैसे हो सकते हैं इस कैम्पेन में शामिल : 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हर एक नागरिक को हर घर तिरंगा अभियान में में शामिल होना चाहिए। इस अभियान में भाग लेने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट भी बनाई है। इसके लिए आप harghartiranga.com पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के तरीके भी बताए गए हैं। इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और  लोकेशन ऑन करनी होगी। इसके बाद डाउनलोड या प्रिंट सर्टिफिकेट का ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा।

ऑनलाइन ऐसे खरीद सकते हैं तिरंगा : 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस से तिरंगा मंगवा सकते हैं। इसके लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट www.epostoffice.gov.in जाकर सबसे पहले लॉगइन करें। झंडा खरीदने के लिए अपना पता, झंडों की संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद ऑर्डर को कन्फर्म करने के लिए पेमेंट प्रॉसेस फॉलो करें। एक बार ऑर्डर प्लेस होने के बाद उसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। यहां से झंडा खरीदने की कीमत 25 रुपए है। पोस्टऑफिस आपके घर झंडा पहुंचाने के लिए अलग से कोई डिलिवरी चार्ज नहीं लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...