Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, थरूर ने कहा- वो पार्टी के पितामह

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे, थरूर ने कहा- वो पार्टी के पितामह

नई दिल्ली. राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन की लास्ट डेट है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में पहले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का नाम सबसे आगे था। लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय ने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस का के लिए काम किया है और करता रहूंगा। मैं खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सोच भी नहीं सकता हूं। माना जा रहा है कि खड़गे का अध्यक्ष बनना तय है। 

ये नेता बनें  प्रस्तावक 
प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने खड़गे का प्रस्तावक बने। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को गांधी परिवार की पसंद बताया जा रहा है।

किसने क्या कहा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का लाभ पूरी कांग्रेस को मिलेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा- हमें इस बात की बहुत खुशी है। सब लोगों ने उनको(मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना समर्थन दिया है। समर्थन मिलने पर ही कोई चुनाव में खड़ा होता है। शशि थरूर ने एक परंपरा को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि इससे कांग्रेस मजबूत होगी। जो भी सफल हो कांग्रेस जीतेगी। 

खड़गे का सम्मान
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।

पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी
मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन से पहले कांग्रेस दफ्तर में अलग ही नजारा देखने को मिला।  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच में कांग्रेस दफ्तर में राजस्थान का विवाद गूंज रहा है। यहां सचिन पायलट के समर्थक इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। 

गांधी परिवार का किसको समर्थन 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट्स में गांधी परिवार का समर्थन किसके साथ है। इसे लेकर तस्वीर आज साफ हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गांधी परिवार से समर्थन की बात की जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता हैं। अध्यक्ष पद के लिए शशि थरुर को गांधी परिवार से इतना समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है इसकी सबसे बड़ी वजह थरूर का जी-23 में शामिल होना। वहीं, जानकारों के अनुसार,  हिन्दी भाषी क्षेत्रों में थरूर की कम लोकप्रियता भी बड़ी वजह बन सकती है। 

एमपी के 12 विधायक पहुंचे थे दिल्ली प्रस्तावक
मध्य प्रदेश के 12 विधायक दिग्विजय सिंह के प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम तो पहले से ही दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहते हैं अगर वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो मेरी शुभकामनाएं हैं।

राजघाट पहुंचे थरूर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नामांकन दाखिल करने से पहले शुक्रवार को राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा- आज सुबह 21वीं सदी में भारत के पुल का निर्माण करने वाले व्यक्ति को श्रद्धांजलि दी।” बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के लिएआज लास्ट डेट है।  मतदान 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...