वोटिंग से पहले ही कांग्रेस, आप और AIMIM ने गंवा दी एक-एक सीट, अपने ही उम्मीदवारों ने किया सेल्फ गोल

वोटिंग से पहले ही कांग्रेस, आप और AIMIM ने गंवा दी एक-एक सीट, अपने ही उम्मीदवारों ने किया सेल्फ गोल

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग अभी 1 दिसंबर से को होगी और दूसरे चरण की पांच दिसंबर को, रिजल्ट 8 दिसंबर को आएगा। मगर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन यानी एआईएमआईएम एक-एक सीट पर चुनाव हार गई है। यह संभव बनाया है उसके अपने ही प्रत्याशियों ने जिन्होंने नाम वापस ले लिया और वोटिंग से पहले ही मैदान छोड़कर भाग गए। 

इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 नवंबर अंतिम तारीख थी। दूसरे चरण के लिए नामाकंन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 17 नवंबर थी। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, मतगणना दोनों चरणों की 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। स्क्रूटनी पहले चरण के लिए 15 नवंबर को हुई, जबकि दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर की तारीख तय थी। नाम वापसी की अंतिम तारीख पहले चरण के लिए 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर निर्धारित की गई थी। 

देवगढ़ बारिया से प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया 
बता दें कि गुजरात चुनाव में भाजपा ने इस बार सभी 182 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। कांग्रेस ने अपने पास 179 सीट रखी, जबकि एनसीपी को 3 सीट दी गई। मगर देवगढ़ बारिया से एनसीपी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। पार्टी को एक सीट का नुकसान हुआ और एनसीपी अब दो ही सीट पर चुनाव लड़ रही है। 

बापूनगर से प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया 
असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी ने गुजरात चुनाव में 14 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, मगर बापूनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में एआईएमआईएम के 13 प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं। यही नहीं, आम आदमी पार्टी ने भी 182 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे, मगर सूरत-पूर्व विधानसभा सीट से उसके प्रत्याशी कंचन ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी भी राज्य में इस बार 181 सीटों पर मैदान में है। 

दो चरणों में होगी इन जिलों में वोटिंग 
बता दें कि पहले चरण में जिन जिलों में 1 दिसंबर को वोटिंग होनी है, उनमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के जिले शामिल हैं। इनमें वलसाड, तापी, डांग, नवसारी, सूरत, भरुच, बोटाद, नर्मदा, भावनगर, अमरेली, गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्र नगर और कच्छ जिला शामिल हैं। वहीं, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात के जिलों में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदेपुर जिला शामिल है। दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...