अब एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 LPG सिलेंडर, साल में 12 से ज्यादा सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सबसिडी

अब एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 LPG सिलेंडर, साल में 12 से ज्यादा सिलेंडर पर नहीं मिलेगी सबसिडी

LPG Cylinder News: घरेलू एलपीजी सिलेंडर यानी रसोई गैस की संख्या अब ग्राहकों के लिए फिक्स कर दी गई है। नए नियम के मुताबिक, ग्राहकों को अब एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर महीने के लिए भी सिलेंडर को कोटा फिक्स कर दिया गया है। यानी अब महीने में सिर्फ दो सिलेंडर ही ले पाएंगे। अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल का कोई कोटा फिक्स नहीं था।

साल में 12 सिलेंडरों पर ही सबसिडी : 
नए नियम के मुताबिक, अब साल में 12 सिलेंडरों पर ही सबसिडी मिलेगी। इसके आद अगर आप सिलेंडर लेते हैं तो उस पर सरकार सबसिडी नहीं देगी और आपको बिन सबसिडी वाली कीमत में ही सिलेंडर खरीदना होगा। अभी तक घरेलू गैर सब्सिडी कनेक्शन (Non Subsidy Connection) धारक अपनी मनचाही संख्या में सिलेंडर पा सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

तो क्या इस वजह से लाना पड़ा नया नियम?
रिपोर्ट के मुताबिक, नियम लागू किए जा चुके हैं। ये नए नियम इसलिए लागू किए गए हैं, क्योंकि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल सिलेंडर से सस्ती होने की वजह से वहां इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा था। जिसकी वजह से सिलेंडर को कोटा अब फिक्स कर दिया गया है। 

महंगा हो सकता है सिलेंडर : 
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं। 1 अक्टूबर को होने वाली कीमतों की समीक्षा में नेचुरल गैस के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। बता दें कि सरकार गैस की कीमत साल में दो बार तय करती है। हर साल 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को गैस के दाम तय होते हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अप्रैल, 2017 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 723 रुपए थी और जुलाई 2022 तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपए हो गई।

पिछले महीने ही सस्ता हुआ था कमर्शियल सिलेंडर : 
सरकार ने पिछले महीने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 36 रुपए घटाए थे। इसके बाद इस सिलेंडर की कीमत 1,976.50 रुपए हो गई थी। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्टोरेंट और दूसरी कमर्शियल जगहों पर किया जाता है। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...