योगी आदित्यनाथ ने की गजवा-ए-हिंद की बात तो पूर्व IAS बोले- 140 से नीचे जा रहे हैं क्या महाराज जी?

योगी आदित्यनाथ ने की गजवा-ए-हिंद की बात तो पूर्व IAS बोले- 140 से नीचे जा रहे हैं क्या महाराज जी?

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान जारी है। सभी पार्टियों के नेता चुनावी रस्साकशी के जरिए सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रहे हैं। इसी बीच यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। पूर्व IAS ने तंज कसते हुए पूछा कि 140 से नीचे जा रहे हैं क्या महाराज जी?

दरअसल योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि’गजवा-ए-हिन्द’ का सपना देखने वाले ‘तालिबानी सोच’ के ‘मजहबी उन्मादी’ यह बात गांठ बांध लें…वो रहें या न रहें। भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम। योगी आदित्यनाथ के इसी ट्वीट पर लोग मजे लेने लगे। कुछ यूजर ने उन पर तंज कसते हुए सवाल किया कि आपके पास हिंदू-मुसलमान छोड़कर कुछ नहीं है क्या? वहीं कुछ लोगों ने जवाब दिया कि यूपी में इनकी जमीन खिसक रही है इसलिए इस तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

आरएलडी नेता प्रशांत कनौजिया ने सीएम योगी के ट्वीट पर रिप्लाई किया कि हिंदू राष्ट्र का सपना देखने वाले ठाकुरवादी सोच के उन्माद यह बात गांठ बांध लें। वो रहें या ना रहें। भारत ना हिंदू राष्ट्र बनेगा ना मनुस्मृति से चलेगा। ये चलेगा तो बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से चलेगा। जय भीम। पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने कमेंट किया– 140 से भी नीचे जा रहे हैं क्या महाराज जी? ओवरटाइम करना पड़ रहा है।

पीस पार्टी के प्रवक्ता सादात चौहान ने लिखा कि सुनो योगी आदित्यनाथ देश मनुस्मृति से नहीं चलेगा, ना नागपुर के फरमान से चलेगा और न तुम्हारी अहंकारी सोच से चलेगा बल्कि संविधान से चलेगा जिस पर तुम्हें बिल्कुल विश्वास नहीं है।

रोहिणी सिंह नाम की एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए। औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होय। अनिरुद्ध नाम के एक यूजर मजा लेते हुए लिखते हैं कि यह तो पूरा व्हाट्सएप वाला कंटेंट लग रहा है। योगी जी जरा खुद से भी कुछ लिख लिया करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related