Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 5 मई 2021

दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण मामलों का लगभग आधा अकेले भारत में सामने आ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत में आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि दुनिया भर में हो रही मौतों में 25 प्रतिशत मौतें अकेले भारत में हो रही है। देश में बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 3,780 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है।

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था ने अपनी साप्ताहिक महामारी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में आए कुल वायरस संक्रमण के 46 प्रतिशत मामले भारत में दर्ज किए गए हैं और कुल मौतों में 25 प्रतिशत मौतें भारत में हुई है।

रोजाना 3 लाख से ज्यादा मामले

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में कमी से एक तरह की उम्मीद जगी थी लेकिन बुधवार को जारी आंकड़ों ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं। देश में लगातार 14 दिनों से हर दिन 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। पिछले सप्ताह यह संख्या 4 लाख पार कर गई थी। इस बीच देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है।

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। हालत यह है कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं बची है। सिर्फ यही नहीं कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से रोगियों की मौत की सूचना सामने आ रही है। बेड या ऑक्सीजन के इंतजार में कई लोग एंबुलेंस और कार पार्क में दम तोड़ चुके हैं। शमशान घाटों पर लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वायरस की दूसरी लहर को दबाने के लिए जल्द काम नहीं करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। देश में हो रहे धार्मिक आयोजनों और राजनीतिक रैलियों को वायरस के संक्रमण को फैलाने में बड़ी वजह माना जा रहा है।