Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

कोलकाता, 9 अप्रैल 2021

पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमागहमी के बीच हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें एक मुस्लिम शख्स उनके कान में कुछ कहता हुआ नजर आ रहा था। इस फोटो को भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था- ‘बीजेपी ने पश्चिम बंगाल जीत लिया है’। फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी शेयर किए गए। अब फोटो में पीएम मोदी के साथ नजर आ रहे शख्स ने सामने आकर बताया है कि उसने प्रधानमंत्री के कान में क्या कहा था।

‘हां, फोटो में नजर आ रहा शख्स मैं ही हूं’

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ फोटो में नजर आ रहे शख्स का नाम जुल्फिकार अली है और ये फोटो पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में एक चुनावी रैली के दौरान लिया गया था। जुल्फिकार अली ने बताया, ‘हां, फोटो में नजर आ रहा शख्स मैं ही हूं। मैंने प्रधानमंत्री से कान में कहा था कि मैं आपके साथ एक फोटो लेना चाहता हूं। मैं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर मिल पाऊंगा। जब वो रैली में पहुंचे तो मैंने उन्हें सलाम किया और बदले में उन्होंने भी मुझे सलाम किया।’

‘पीएम से महज 40 सेकंड की बातचीत हुई, लेकिन…’

जुल्फिकार अली ने आगे बताया, ‘प्रधानमंत्री ने पहले मुझसे मेरा नाम पूछा और इसके बाद कहा कि आप मुझसे क्या चाहते हैं। मैंने उनसे कहा कि ना मुझे विधायक का टिकट चाहिए और ना ही काउंसिलर का पद, मैं आपके साथ केवल एक फोटो लेना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने फोटो लेने की इजाजत दी और मैंने फोटो लिया। प्रधानमंत्री से मेरी बातचीत महज 40 सेकंड की हुई होगी, लेकिन अगले 40 साल तक मुझे वो पल याद रहेंगे।’

‘मैं अपने कागज दिखा रहा हूं’

आपको बता दें कि इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर देशभर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। इसे लेकर जुल्फिकार अली ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि मेरी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें चल रही हैं। कुछ लोग उस फोटो के साथ ‘कागज नहीं दिखाएंगे’ लिखा हुआ मीम भी शेयर कर रहे हैं। ये मेरी वोटर आईडी है। इसमें मेरा नाम और मेरा धर्म लिखा है। मैं अपने कागज दिखा रहा हूं।’