दिल्ली में 3.1 पहुंचा पारा, शीतलहर का प्रकोप जारी; प्रदूषण में भी नहीं हुआ सुधार

दिल्ली में 3.1 पहुंचा पारा, शीतलहर का प्रकोप जारी; प्रदूषण में भी नहीं हुआ सुधार

नई दिल्ली, दिल्ली में पारा लगातार गिर रहा है। आज भी राजधानी में सुबह के वक्त 3.1 के करीब न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। बता दें कि इस वक्त देश में ठंड और वायु प्रदूषण से उत्तर भारत के लोगों का बुरा हाल है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दमघोंटू हवा ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पंजाब, यूपी, हरियाणा सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते लगातार उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मध्य दिसंबर के बाद से अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला है, जिसके चलते पारा लगातार गिर रहा है। दिल्ली में कल भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। लोधी रोड़ पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है।

अगर आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी दिल्ली का पारा गिरा है। मौसम विभाग की मानें तो आज में राजधानी में न्यूनतम पारा 4 डिग्री गिरने की संभावना है। गिरते तापमान के बीच वायु प्रदूषण से दिल्लीवासी बेहद परेशान है। आज भी एक्यूआई 290 दर्ज किया गया है। हालांकि, दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर थोड़ा सुधरा है, लेकिन यह गंभीर श्रेणी में बरकरार है। माना जा रहा है कि 22 दिसंबर तक एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। 25 दिसंबर को इसमें थोड़ा सुधार दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी ठंड से लोगों ठिठुर गए हैं। यहा ं पर स्थित कानपुर में शीतलहर चलने के साथ पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related