नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच, सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है।
#WATCH | Samajwadi Party (SP) founder-patron and MP Mulayam Singh Yadav blesses Union Minister Smriti Irani, as she greets him at the Parliament. pic.twitter.com/3ti42DXkpa
— ANI (@ANI) January 31, 2022
ये वीडियो संसद भवन का है। दरअसल, मुलायम सिंह यादव संसद की सीढ़ियों से उतर रहे थे। तभी वहां मौजूद स्मृति ईरानी मुलायम सिंह के पास आती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। स्मृति ईरानी झुककर मुलायम सिंह यादव को नमस्ते कहती दिख रही हैं। मुलायम यादव भी स्मृति ईरानी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। स्मृति ने सीढ़ियों से उतरने में मुलायम सिंह यादव को सहारा देने की कोशिश भी की।




