Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 7 अगस्त 2021

अगस्त क्रांति दिवस के दिन कांग्रेस उत्तराखंड सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी कांग्रेसजन को 9 अगस्त के दिन अपने अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1942 में 9 अगस्त के दिन ही देश में अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए भारत छोड़ो अभियान छेड़ा गया था। अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया था। आज फिर वही वक्त आ चुका है। देश को अच्छे दिन दिखाने के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा ने देश को अब तक के सबसे बुरे दिन देखने को मजबूर कर दिया।

अंग्रेजों की तर्ज पर भाजपा के नेता भी समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। भाजपा की नीतियां केवल केवल चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने तक सीमित है।कहा कि सरकार को आम आदमी को कोई परवाह नहीं। 9 अगस्त के दिन सभी कांग्रेसजन अपने घरों का ध्वज फहराते हुए भाजपा को बेदखल करने का संकल्प लेंगें। गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को अपने घर के साथ ही अपने परिजनों, पास पड़ोसियों को भी ध्वजारोहण के लिए प्रेरित करने को कहा। दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश के विकास को गर्त में पहुंचा दिया है।

सरकार कैबिनेट में तो खूब लोकलुभावन फैसले लेती है, लेकिन उन पर अमल ही नही किया जाता। जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फैंकेंगी। कांग्रेस प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाएगी। चिंता जताई कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बिजली, पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों आदि की हालत दयनीय है। इसके बावजूद भी उत्तराखंड सरकार इन चीजों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

साढ़े चार साल में तीन तीन मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा अपनी नाकामी पर मुहर लगा चुकी है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग परेशान है। नौ अगस्त को घर घर ध्वजारोहण करते हुए भाजपा सत्ता छोड़ो अभियान छेड़ा जाएगा।