Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

नैनीताल, 15 नवंबर 2021

रामगढ़ में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बंगले पर सोमवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव कर दिया। आग से खुर्शीद के बंगले का दरवाजा जल गया और कई खिंडकियों के कांच भी टूटे। छह राउंड हवाई फायरिंग का आरोप भी केयर टेकर ने लगाया है। केयर टेकरों के मुताबिक आगजनी और पथराव करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर पर आग लगाने की घटना में कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा रामगढ़ मंडल ने भी नैनीताल में रामगढ़ स्थित खुर्शीद के बंगले के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी दिन में करीब 1 बजे उनके बंगले के परिसर में पुतला दहन के लिए पहुंचे। वहां तैनात के केयर टेकरों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और परिसर में ही पुतला जला दिया। इससे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुतले की आग से ही बंगले का दरवाजा भी जलाकर पथराव भी शुरू कर दिया।

सलमान खुर्शीद ने हमले के बाद कहा, ”मैंने (अपनी किताब में) कहा है कि जो लोग इस तरह का काम करते हैं हिंदू धर्म के नहीं हैं। हिंदू धर्म खूबसूरत धर्म है और इसने देश को अच्छी संस्कृति दी है। मुझे इस पर गर्व है। यह हमला मुझ पर नहीं हिंदू धर्म पर है।”

आरोप है कि पुतला दहन करने आए प्रदर्शनकारियों ने केयर टेकर के परिवार व यहां काम करने वाली स्थानीय महिलाओं से गाली गलौच की। इसके बाद ही वहां स्थिति बिगड़ी। इससे केयर टेकरों के परिवार भी नाराज हो गए और प्रदर्शनकारियों पर बरसने लगे। इसके बाद ही घर पर पथराव हुआ और घर के भीतर आग लगा दी गई।

बीजेपी के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने कहा, ”हमारे कार्यकर्ताओं ने घर में आग नहीं लगाई है। वहां मौजूद महिलाएं कार्यकर्ताओं से अनावश्यक बहस कर रही थीं। इस पर हमने कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कह दिया था। हमारे जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। हम तो खुद वापस आए और आग को बुझाने में सहयोग किया है।”

नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी वहां स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम भेज दी गई है। अभी हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नैनीताल के भोवाली पुलिस थाने के प्रभारी भूपिंदर सिंह धोनी ने कहा कि सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ की घटना में 20 लोगें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें एक राकेश कपिल और 19 अज्ञात है। उन्होंने कहा कि खुर्शीद के घर के केयर टेकर सुंदर राम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।