Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

देहरादून, 3 दिसंबर 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड पर खास फोकस रहा। पिछले तीन माह के भीतर उनका यह उत्तराखंड का तीसरा दौरा होगा। मोदी शनिवार 04 दिसंबर को उत्तराखंड को कई सौगात भी दे सकते हैं। वह परेड ग्राउंड में होने वाली रैली से पहले 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। केदारनाथ पुनर्निर्माण और चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं।

राजनीतिक पारी की शुरूआत से पहले मोदी का देवभूमि को लेकर अटूट रिश्ता रहा है। अस्सी के दशक में वे गरूड़चट्टी (केदारनाथ) में एक गुफा में तप भी कर चुके हैं। वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो तब वे गुजरात के सीएम थे और रेस्क्यू आपरेशन में हाथ बढ़ाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका उत्तराखंड से लगाव और बढ़ा और राज्य के विकास को कई योजनाएं समर्पित कर चुके हैं।

अब मोदी की शनिवार को होने वाली रैली से भी जनता को कई उम्मीदें हैं, वे राज्य के विकास की नींव को और आगे बढ़ाने के लिए कई ऐलान भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक), चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून का शिलान्यास करेंगे। दून में अत्याधुनिक इत्र और सुगंध प्रयोगशाला (सुगंधित पौधों के लिए केंद्र) का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दून में चुनाव रैली को संबोधित करेंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक मोदी दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां राज्यपाल गुरुमीत सिंह, सीएम पुष्कर धामी उनकी आगवानी करेंगे। दोपहर एक बजे उनका एमआई- 17 हेलीकाप्टर परेड मैदान स्थित खेल विभाग के मैदान में लैंड करेगा।

1:10 बजे वे मंच पर पहुंचेंगे और लगभग सात मिनट तक 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। दोपहर 1:40 बजे उनका संबोधन शुरू होगा। वे लगभग 35 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे और दोपहर 2:30 बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना होंगे। अपरान्ह पौने तीन बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में भाजपा के लिए शनिवार को चुनावी रण का शंखनाद करेंगे। भाजपा ने उनकी रैली की तैयारियां पूरी कर दी है। इसमें सवा लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य जिलों को दिया गया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पूरी तरह से चुनावी माहौल शुरू हो चुका है। भाजपा के स्टार प्रचारकों के राज्य के दौरे भी शुरू हो गए हैं।

इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा ने इस बार चुनाव में 60 प्लस का नारा दिया है और इसके लिए रणभेरी बजा दी है। भाजपा ने मिशन 2022 के लिए पीएम मोदी की गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में रैली कराने जा रही है। चुनाव आचार संहिता के बाद पार्टी दोनों मंडलों के पर्वतीय क्षेत्रों में भी उनकी रैली कराएगी।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि परेड मैदान में होने वाली रैली में सवा लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है, इसके लिए संगठन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महानगर को 50 हजार, देहरादून जिले को 40 हजार जबकि हरिद्वार जिले को 30 हजार का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा टिहरी जनपद संगठन को 10 हजार का टारगेट है। उन्होंने कहा कि अब तक की यह सबसे ऐतिहासिक रैली होने जा रही है।

उधर, परेड मैदान रैली स्थल पर पार्टी ने 25 हजार कुर्सियां भी लगाई है। मंच के बायीं तरफ मीडिया, बीच में सबसे आगे के दो ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। रैली स्थर पर चार एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि पीएम मोदी को लोग आसानी से सुन सकें। मोदी की रैली को लेकर देहरादून जिला प्रशासन और देहरादून पुलिस मुस्तैद हैं। पुलिस की ओर से ट्रैफिक डायवर्ट प्लान भी बनाया है।

मोदी संग मंच पर कैबिनेट मंत्री भी बैठेंगे
मोदी के साथ मंच पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम भी बैठेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि राज्य के सभी भाजपा सांसद व कैबिनेट मंत्रियों को भी मंच पर जगह दी गई है, जबकि विधायक अन्य वीवीआईपी मंच के दाहिने तरफ बनाए गए पंडाल पर बैठेंगे।

देखिए, इंद्रदेव भी प्रसन्न हैं पहले ही धूल व अन्य चीजें समाप्त कर दी हैं। कल सूर्य भगवान आएंगे और सभी को आर्शीवाद देंगे। पीएम मोदी के आने का उत्साह जबरदस्त है। दूर-दराज के लोग अपने-अपने साधनों से देहरादून पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को हमेशा उनका इंतजार रहता है। यह इंतजार उनका कल पूरा होगा। वे 18 हजार की योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम ने स्वयं ही कहा कि उत्तराखंड के लोगों से उनका कर्म व मर्म का रिश्ता है। उनके आने से उत्तराखंड के जनमानस व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।