Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 17 अक्टूबर 2021

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। यात्रियों को इस अवधि में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

सीएम ने अयोध्या से ही मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितो को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए। सीएम अयोध्या के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। वे आज दोपहर तक देहरादून लौट आएंगे।

मालूम हो कि मौसम विभाग ने आज रविवार से दो तीन दिन तक उत्तराखंड के चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है । दूसरी तरफ, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है ।

मौसम विभाग ने 17 अक्तूबर से अगले दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 18 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, देहरादून के पर्वतीय हिस्सों में जमकर बारिश होगी।  रविवार से आगामी दो दिन तक भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली, तूफान की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एसडीआरएफ भी अलर्ट हो गई है।

केदारनाथ धाम में रुके यात्रियों को लौटने को निर्देश
मौसम में आए अप्रत्याशित बदलाव के चलते सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। आपदा प्रबंधन मंत्री धन सिंह रावत ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को अपने अपने स्थानों पर रुक जाने को कहा है। साथ ही केदानाथ धाम में रुके श्रद्धालुओं को अविलंब लौटने का अनुरोध किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राज्य में दो से तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। बारिश बढ़ने पर पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है।