Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 14 नवंबर 2021

समाजवादी पार्टी विजय रथ यात्रा लेकर दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में ठोको राज खत्म होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे अधिक झूठ बोलती हैं। भाजपा को तीनों कृषि कानून वापस लेना चाहिए। यह किसानों की जमीन छीनने का कानून है। इस कानून के विरोध में देशभर में किसानों की जानें जा रही हैं लेकिन भाजपा को इसकी कोई परवाह नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर से विजय रथ यात्रा की शुरुआत करते हुए कुशीनगर पहुंचे। यहां सभाएं और रोड शो के बाद रात्रि विश्राम किया। दूसरे दिन रविवार को कुशीनगर में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को कुचलने का काम कर रही है‌, जिससे किसान दुखी हैं। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के पार है। पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। साढ़े चार साल में भाजपा ने प्रदेश को सिर्फ बर्बाद किया है। सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का ही काम किया है। अभी प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है। वह समाजवादी पार्टी की देन है।

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। परिवर्तन जरूरी है। भाजपा संकल्प न पूरा करने वाली सरकार है। सपा सरकार आई तो सबके लिए खुशहाली के लिए फैसले लिए जाएंगे। भाजपा जो आज एक्सप्रेस-वे पर जहाज उतारने का काम कर रही है, वह सपा पूर्व में कर चुकी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। भाजपा को पुलिस कस्टडी में अधिक मौतों वाली सरकार बताते हुए गोरखपुर, आगरा, हाथरस समेत कई स्थलों पर हुई कस्टोडियन डेथ पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आई तो स्मार्ट पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सपा की सरकार बनते ही ठोको राज खत्म होगा। भाजपा फेंकू ही नहीं बेचू सरकार है। भाजपा के जेएएम (जिन्ना, आजम, मुख्तार) व झूठ का जवाब चुनाव में जनता देने जा रही है। चाचा शिवपाल के साथ चुनाव मिलकर लड़ने के सवाल पर कहा कि सभी छोटे व क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे। महिलाओं की प्रदेश चुनाव में सहभागिता होने के सवाल पर कहा कि जिताऊं महिलाओं को सपा टिकट देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा दीपावली से होली तक राशन देने की घोषणा की है, लेकिन हमारी सरकार बनी तो हम पांच नहीं 10 साल तक देते रहेंगे।

अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता के बाद जिले की तीन विधानसभाओं फाजिलनगर, तमकुहीराज और कुशीनगर का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ा। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। अंत में कुशीनगर के कसया में जनसभा कर वह कुशीनगर से प्राइवेट फ्लाइट से लखनऊ रवाना हो गए।