Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

अलीगढ, 14 नवंबर 2021

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने रविवार को अलीगढ़ में शोषित-वंचितों के सम्मेलन में भाजपा पर जमकर हमला बोला। सांसद ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमलावर होते हुए कहा कि शाह को मुसलमानों को नाम लिए बिना नींद नहीं आती है। क्वार्सी बाईपास स्थित गांव महेशपुर में दोपहर करीब पौने तीन बजे असदउद्दीन पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी सियासी जमीन तैयार करनी चाहिए।यह भारत की जम्हूरियत की हकीकत है कि जिस समाज ने अपनी लीडरशिप मजबूत की है। उसी ने अपना हक और अधिकार पाया है।

आज उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी खियादत बनानी है, अगर एकत्रित नहीं होंगे तो सियासत नहीं कर पाएंगे। आज उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे पिछड़ा, कमजोर क्यों हैं। उन्होंने आव्हान किया कि जैसे चौधरी चरणसिंह ने जाटों को एकत्रित कर सरकार बनाई। मुलायम सिंह यादव ने यादवों को जोड़कर सपा बनाई। मायावती ने बसपा बनाकर दलितों के लिए काम किया। भाजपा ने ब्राहाम्ण, बनियों के लिए काम किया किया। अनुप्रिया पटेल को कुर्मी अपना नेता मानते हैं। जब यह लोग अपने समाज के लिए कर सकते हैं तो क्यों नहीं मुसलमान एक हो सकता। आखिर कब तक हम चुनाव में वोट का एटीएम बने रहेंगे।

सांसद ओवैसी ने गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि शाह आजमगढ़ जाते हैं तो कैफी आजमी, शिल्वी का नाम नहीं लेते जिम-जैम, जिन्ना आजम का नाम लेते हैं। अलीगढ़ की सड़कों पर लोग जाम से जूझते हैं यह जाम से उन्हें कोई लेना-देना नहीं, उन्हें जैम याद है। अमित शाह आजम खां को याद करते हैं, कासगंज के अल्ताफ को क्यों याद नही कर रहे। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, युवा नेता फरहान जुबैरी, मेरठ से आए नौफुल्ल रहमानी, लखनऊ से आए नौमान मदनी, एएमयू रिसर्च स्कॉलर अदील अल्वी ने भी संबोधित किया।

कंगना रनौट का नाम लिए बिना बोला हमला

कंगना का बिना नाम लिए औवेसी ने कहा कि एक मोहतरमा ने कहा कि देश को 2014 में आजादी मिली। फिर भी उन्हें पदमश्री दिया गया। अगर यही बात कोई मुस्लिम कहता तो उस पर यूएपीए लगा दिया जाता। जेल में डाल दिया होता। सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों भारत-पाक के मैच को लेकर किसी ने कुछ लिख दिया तो बाबा का बयान आ गया, यह गद्दार हैं, इन्हें सजा दी जाएगी।

कासगंज में अल्ताफ की मौत हुई इसलिए सियासत नहीं

सांसद औवेसी ने कहा कि कासगंज में अल्ताफ की मौत हुई, इसलिए न अखिलेश गए और न ही प्रियंका। यह लोग आगरा जा सकते हैं। सीएम योगी भी नहीं गए, न ही दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजा गया।

संघ पर भी साधा निशाना

औवेसी ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ ने एक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बनाया है। यह लोग यूपी में मुस्लिमों के पास जाकर कह रहे हैं कि भाजपा से क्यों लड़ना चाहते हो, हमारे साथ आओ। सांसद ने सवाल करते हुए कहा कि संघ वाले बताएं कि वो जो कसम खाते हैं, वह क्या है। यह लोग इस मुल्क को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। आरएसएस ने कहा था कि हम अम्बेडकर के कानून को नहीं मानते। अगर हम ये बातें करते हैं तो हम पर इल्ज़ामों की बौछार हो जाती है।