Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

अयोध्या, 9 सितम्बर 2021

यूपी में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासत शुरू हो गई है। सभी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा हो या फिर भाजपा सभी अपनी-अपनी सरकार में हुए कामों का गुणगान करने में लगे हैं। इतना ही नहीं जनता के बीच जाकर कई तरह के प्रलोभवन देने से भी राजनीतिक दल नहीं चूक रहे हैं। बहरहाल इन दिनों रसोई गैस के दाम बढ़ने को लेकर सबसे ज्यादा हल्ला मचा हुआ है, जिसका विपक्ष पूरा फायदा उठा रहा है। सिलेंडर 945 रुपये के पहुंच जाने पर समाजवादी पार्टी भाजपा पर कई तरह के आरोप लगा रही है तो वहीं आधे दामों में महिलाओं को सिलेंडर भी बांटती नजर आ रही है। इससे पहले तेल के दाम बढ़ने पर भी समाजवादी पार्टी ने तेल भी बांट चुकी है।

अयोध्या में समाजवादी के सपा दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण महिलाओं को 499 रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। सपा ने मवई के बाबूपुर गांव में करीब 24 से अधिक महिलाओं को 945 रुपये वाला सिलेंडर आधे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है। सिलेंडर पर समाजवादी पार्टी ने स्टीकर भी लगाया है जिसमें मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव का फोटो भी लगा दिखाई दे रहा है।

सपा कार्यकर्ता सिलेंडर बांटने के दौरान सपा की प्रमुख घोषणाओं का भी जिक्र करते नजर आए। दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजप बुरी तरह हारेगी। अगले साल होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

गैस सिलेंडर पर लिखीं तीन घोषणाएं

समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं को 499 रुपये में दिए गए रसोई गैस सिलेंडर पर जो स्टीकर चिपका है उसमें सपा नेताओं की फोटो के अलावा तीन प्रमुख घोषणाएं भी लिखी हैं। पोस्टर में लिखा है कि सपा सरकार बनने पर 20 लाख युवाओं को रोजगार, हर घर में 300 यूनिट बिजली फ्री और एक करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये समाजवादी पेंशन देगी। इस बारे में दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने बताया कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि गरीबों की थाली से भोजन गायब हो रहा है, इसलिए ग्रामीण महिलाओं में 499 रुपये में गैस सिलेंडर वितरित किया गया।