Elections 2022: उत्तर प्रदेश के CM बनने की जल्दी में नहीं हैं! अखिलेश यादव बोले- कर रहा हूं इंतजार, परिणाम बाद आगे की सोचूंगा

Elections 2022: उत्तर प्रदेश के CM बनने की जल्दी में नहीं हैं! अखिलेश यादव बोले- कर रहा हूं इंतजार, परिणाम बाद आगे की सोचूंगा

लखनऊ, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच अखिलेश यादव को नतीजों के आने का इंतजार है। बता दें कि यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। वहीं सीएम बनने से जुड़े एक सवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दी नहीं है और वो परिणाम आने के बाद आगे की सोचेंगे।

टीवी न्यूज चैनल आजतक से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। लेकिन लोगों ने इस बार बुनियादी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वोट किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग के लिए खड़ी थी। इस बार जनता भाजपा के खिलाफ थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने यूपी की जनता से वादा किया था कि यहां मिसाइल, बम बनेंगे लेकिन सच यह है कि उन्होंने माचिस की एक तीली तक नहीं बनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ 300 सीटें जीतने जा रही है।

वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि सीएम बनने के बाद वो यूपी की ग्रामीण और शहरी जनता के लिए क्या करेंगे? इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं इतनी जल्दी में नहीं हूं। मुझे 10 मार्च का इंतजार है, जब नतीजे आएंगे तब सपा सोचेगी कि आगे क्या करना है।

बता दें कि यूपी के सातवें व आखिरी चरण के मतदान संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में भाजपा सत्ता हासिल करती दिख रही है। इसमें इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा 288 से 326 हासिल कर सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 71 से 101 सीटें पाने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 1 से 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा को 3 से 9 और अन्य 2 से 3 सीटें पा सकती हैं।

इसके अलावा एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक भाजपा यूपी में इस बार 228 से 244 सीटें पा सकती है। वहीं सपा 132 से 148, बसपा 13 से 21, कांग्रेस 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related