UP Chunav 2022: बुलंदशहर में बोले योगी आदित्‍यनाथ- सरकार ने बेटियों को दी है सुरक्षा

UP Chunav 2022: बुलंदशहर में बोले योगी आदित्‍यनाथ- सरकार ने बेटियों को दी है सुरक्षा

बुलंदशहर, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे। नगर के निकुंज हाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 36 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया है। सूबे में बेटियों को सुरक्षा दी है। उन्‍होंने कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सभी से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्‍होंंने नगर में  जनसंपर्क भी किया।

प्रबुद्ध नागरिकों को किया संबोधित

निकुंज हाल में प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही अवैध बूचड़खाने को बंद कराया गया। आमजन को सुरक्षा के साथ-साथ भयमुक्त माहौल दिया। मुख्यमंत्री कर्ज माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश के 36 हजार करोड रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि कैराना में बैठकर जो कश्मीर का सपना देखते थे। ऐसे अराजक तत्वों पर लगाम कसने का काम प्रदेश में भाजपा सरकार ने किया।

सपा पर साधा निशाना
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा और कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। सपा के प्रत्याशियों के नाम से ही समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बही और सरकार ने यूपी की तसवीर बदल दी है।

‘हमारे पास विजन भी और सकारात्मक सोच भी’

उन्होंने मेरठ से लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे के नजदीक बन रही फिल्म सिटी से युवाओं की किस्मत जगेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों में पहले भ्रष्टाचार व्याप्त था, लेकिन अब सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता है, योग्यता को कोई रोक नहीं सकता। इनमें कोई सिफारिश और भ्रष्टाचार नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा काल में हुए विकास कार्यों को जनता को गिनाएं और वोट मांगे। हमारे पास विजन भी है और सकारात्मक सोच भी। उन्होंने अपील की कि जिले की सातों विधानसभाओं पर खड़े भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का काम करें।

नगर में किया जनसंपर्क

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नगर में गिरधारी नगर आदि स्‍थानों पर जनसंपर्क किया। उन्‍होंने लोगों से भाजपा को वोट की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...