बिहार में घोड़े पर सवार होकर दूल्हे को लाने निकली एयर होस्टेस दुल्हनिया, आश्‍चर्य से देखते रह गए बाराती

गया। बड़ी ही धूमधाम से दूल्हे को बारात ले जाते हुए आपने देखा होगा। क्या दुल्हन को भी ऐसा करते देखा या सुना है? अगर नहीं सुना है तो बिहार में ऐसा ही वाकया सामने आया है। गया शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। यहां घोड़े पर सवार होकर दुल्हनिया दूल्हे राजा को ले जाने के लिए जब निकली तो लोग देखते ही रह गए। शहर में ऐसी अनोखी शादी की चर्चा हर शख्स की जुबान पर है। मंगलवार की शाम जब शहर में बारात निकली तो बराती भी अचंभित रह गए।

दरअसल, शहर की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्पा गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है। दुल्हनिया इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है। दोनों के विवाह को भव्य  बनाने को लेकर काफी इंतजाम किए गए थे। जो कसर रह गई थी वो दुल्हनिया ने पूरी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related