Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 10 मई: सब टीवी के चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ के किरदार के जरिए सुर्खियां बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता मुश्किलों में घिरती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल मुनमुन दत्ता ने हाल ही में एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उनके ऊपर दलितों के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है। हालांकि सोशल मीडिया पर भारी विरोध झेलने के बाद मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया और अपनी तरफ से एक माफीनामा भी जारी किया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग मुनमुन दत्ता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा

मुनमुन दत्ता ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए इस पूरे विवाद पर माफी मांगी। मुनमुन दत्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘यह उस वीडियो के बारे में है, जो मैंने कल अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था और जिसमें मेरे कहे गए एक शब्द को लेकर गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैंने वो शब्द किसी को भी अपमानित करने, डराने या किसी की भावनाएं आहत करने के इरादे से इस्तेमाल नहीं किया था।’

‘नहीं मालूम था उस शब्द का सही अर्थ’

अपनी पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने आगे कहा, ‘मेरी भाषा में दिक्कत के चलते, मुझे वाकई उस शब्द का सही अर्थ नहीं मालूम था। मुझे जैसे ही उस शब्द का मतलब पता चला, मैंने तुरंत उस वीडियो को डिलीट कर दिया। मेरे दिल में हर जाति, पंथ या जेंडर के प्रत्येक शख्स के लिए पूरा सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र के लिए उनके योगदान को मैं स्वीकार करती हूं।’

सोशल मीडिया पर उठी मुनमुन की गिरफ्तारी की मांग

मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा, ‘मैं पूरी ईमानदारी से हर उस शख्स से माफी मांगती हूं, जिसकी भावनाएं अनजाने में मेरे कहे शब्दों से आहत हुई हैं। मैं अपने वीडियो पर खेद प्रकट करती हूं।’ गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनके ऊपर दलितों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

‘मैं यूट्यूब पर आने वाली हूं और अच्छा दिखना चाहती हूं’

दरअसल मुनमुन दत्ता ने रविवार को जो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया था, उसमें उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वो यूट्यूब पर आने वाली हैं और ‘…’ के जैसा नहीं दिखना चाहती हैं। इस वीडियो के बाद कुछ लोगों ने जहां मुनमुन दत्ता से माफी मांगने की बात कही, वहीं कुछ लोगों ने पोस्ट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ऐसे ही मामले पर घिरे थे शिल्पा और सलमान

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने वीडियो में जिस जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया, इससे पहले उसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता सलमान खान भी सोशल मीडिया पर घिर चुके हैं। 2017 में ‘रोजगार अगहरी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी।