T20 World Cup में हार के बाद BCCI का एक और बड़ा फैसला, जानें टीम इंडिया से किसकी कर दी छुट्टी

T20 World Cup में हार के बाद BCCI का एक और बड़ा फैसला, जानें टीम इंडिया से किसकी कर दी छुट्टी

Paddy Upton Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में निराशा हाथ लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लगातार बड़े फैसले ले रहा है. बोर्ड ने अब टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का फैसला लिया है. अप्टन को वर्ल्ड कप से पहले ही भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था और टूर्नामेंट तक का ही कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. अब बोर्ड ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. भारतीय टीम जल्द ही वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश रवाना होने वाली है.

जुलाई में टीम के साथ जुड़े थे अप्टन

अप्टन को जुलाई में भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था जब हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग की थी. उन्होंने भारत के वेस्टइंडीज दौरे के साथ टीम के साथ काम करना शुरू किया था, लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. अप्टन का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने से इंकार करने से पहले बोर्ड चयनकर्ता समिति को हटाकर एक और बड़ा फैसला ले चुका है. बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा समेत कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं अप्टन

भले ही अप्टन का भारतीय टीम के साथ दूसरा कार्यकाल अच्छा नहीं गया, लेकिन पहले कार्यकाल में वह काफी सफल रहे थे. 2008 से 2011 के बीच अप्टन ने भारतीय टीम के साथ काम किया था और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे. 53 साल के अप्टन का चयन टीम के कोच गैरी किर्स्टन ने खुद किया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए अप्टन और द्रविड़ कोचिंग स्टॉफ के रूप में साथ काम कर चुके हैं. 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...