Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

प्रतापगढ़, 15 सितम्बर 2021

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल के साथ 10 शहरों में छापामारी कर पाकिस्‍तान समर्थित बड़े आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद यूपी एटीएस ने प्रतापगढ़ से मछली कारोबारी इम्तियाज उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एटीएस को कल्‍लू के तार आईएसआई से जुड़े होने और आतंकी गतिविधियों में उसके शामिल होने का शक है।

इम्तियाज महेशगंज थाना के डिहवा जलालपुर गांव का रहने वाला है। गांववालों के मुताबिक वह दो साल पहले कोरोना काल मे मुम्बई से गांव से आया था। गांव में मछली का कारोबार कर रहा था। एटीएस ने भोर में छापेमारी कर इम्तियाज को उठा लिया। एटीएस टीम उसे पहले थाने ले गई। पूछताछ के बाद एटीएस उसे अपने साथ ले गई। गांववालों का कहना है कि एटीएस इम्तियाज को कहां और क्यों ले गए, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

चर्चा है कि डेढ़ साल पहले मुंबई में रहने के दौरान किसी मामले में उसे पकड़ा गया था। गांववालों के मुताबिक मंगलवार की सुबह छह बजे दो गाड़ियों से पहुंची एटीएस टीम ने गांव में कुछ लोगों से मछली पालन करने वाले इम्तियाज के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मछली खरीदने की बात की और फोन करके मछली पालक को बुलाया। इम्तियाज के पहुंचते ही एटीएस ने उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि एटीएस टीम ने इम्तियाज के घर की तलाशी ली तो वहां से दो धारदार तलवार और एक तमंचा बरामद हुआ। गांववालों का कहना है कि इम्तियाज दो साल पहले तक मुंबई में रहता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया तो गांव में रहकर मछली और बकरी पालन करने लगा। उसे एटीएस अपने साथ महेशगंज थाने ले गई। वहां पूछताछ करने के बाद उसको अपने साथ लेकर चली गई। इम्तियाज के पकड़े जाने की इलाके में काफी चर्चा है। फिलहाल स्‍थानीय पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। गांववालों का कहना है कि इम्तियाज का यहां पर कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।