Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 29 जून 2021

समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना पहला प्रचार वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा गया है, सुख-दुख में साथ निभाएंगे। 78 सेकेंड के इस वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

वीडियो में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी डिंपल यादव, जो एक पूर्व सांसद भी हैं, उनकी झलक देखने मिलती है, जो पिछले साल के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों तक मदद के लिए पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें और पार्टी के कार्यकतार्ओं को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और दवाएं बांटते हुए देखा जा सकता है।

महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों के घर लौटने के कई सीन दिखाई गए हैं।

इस वीडियो में समाजवादी पार्टी ने कोरोना काल के दौरान लोगों को परेशान होते हुए दिखाने के साथ सूबे की योगी सरकार की तमाम कमियों पर नजर डाली है। इससे साफ है कि सपा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रही है।

वीडियो में लखनऊ मेट्रो सहित सपा सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया है और अखिलेश को आगरा एक्सप्रेसवे पर लोगों से मिलते हुए और छात्रों के बीच लैपटॉप बांटते हुए दिखाया गया है।

सपा के चुनाव अभियान के लिए लॉन्च किए गए इस वीडियो में नदियों में बहाए गए शवों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं और इसे महामारी से निपटने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करने के रूप में देखा जा रहा है।

आकर्षक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ वीडियो बनाया गया है, जिसमें एक गाना चलता रहता है। इसमें महामारी के दौरान लोगों की समस्याओं और दुखों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

वीडियो का अंत आपकी उम्मीदें, फर्ज है मेरा के नारे के साथ होता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस महीने के अंत में औपचारिक रूप से अपना अभियान शुरू करेगी।