Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Shraddha Murder: देश में फिर ‘लव जिहाद’ को लेकर बढ़ा आक्रोश, पढ़िए श्रद्धा वानकर हत्याकांड के 10 बड़े फैक्ट्स

Shraddha Murder: देश में फिर ‘लव जिहाद’ को लेकर बढ़ा आक्रोश, पढ़िए श्रद्धा वानकर हत्याकांड के 10 बड़े फैक्ट्स

नई दिल्ली. दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड(Shraddha Murder Case) के बाद लव जिहाद(lovejihaad) लेकर देश में गुस्सा फूट पड़ा है। 6 महीने पहले हुए इस बर्बर हत्याकांड का खुलासा हाल में हुआ है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा लिव इन में रहते थे। आरोप है कि श्रद्धा को इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वो आफताब से शादी करने को कह रही थी। हत्यारे आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी लाश को 35 टुकड़ों में काट कर कई दिनों तक फ्रिज में रखा था। बाद में धीरे-धीरे उसने लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था, लेकिन मामले का खुलासा 14 तारीख को किया। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर #DelhiMurder #Shraddha #lovejihaad जैसे टॉपिक ट्रेंड में है। पढ़िए इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े 10 फैक्ट्स…

1.दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महरौली में श्रद्धा हत्याकांड का स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इधर, पुलिस ने आफताब के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है। गैजेट्स और गूगल सर्च हिस्ट्री को वेरिफाई किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, आफताब पूनावाला हिट क्राइम-थ्रिलर डेक्सटर(Dexter TV Series 2006–2013) ) का फैन था। उसने इसी को देखकर हत्या की प्लानिंग की थी। आफताब को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

2. श्रद्धा वालकर मूलत: मुंबई के पालघर जिले के वसई की रहने वाली थी। कोरोनाकाल में जब उसकी मां की मौत हुई, तब वो 15 दिन के लिए अपने घर आई थी। लेकिन फिर जब वो वापस आफताब के पास पहुंची, तो फिर नहीं दिखी। आफताब और श्रद्धावसई के करीब नायगांव में रह रहे थे। उसके बाद दिल्ली आ गए।

3. श्रद्धा के गायब होने की खबर सबसे पहले 14 सितंबर 2022 को तब पता चली थी, जब उसके भाई श्रीजय विकास वालकर को उसके एक दोस्त लक्ष्मण नाडर ने फोन करके बताया था। नाडर का कहना था कि श्रद्धा का फोन 2 महीने से बंद है। तब कहीं श्रद्धाके पिता ने 6 अक्टूबर 2022 को वसई के माणिकपुर थाने में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

4. वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में श्रद्धा का बचपन गुजरा था। श्रद्धा 2019 में मलाड के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां उसकी पहचान आफताब से हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

5. 2018 से श्रद्धा और आफताब रिलेशन में थे। लेकिन फिर दोनों में झगड़ा होने लगा। दोनों मार्च-अप्रैल में मुंबई से हिमाचल घूमने निकले थे। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि हिमाचल विजिट के दौरान आफताब दिल्ली के छतरपुर के रहने वाले किसी लड़के से मिले था। इसके बाद वो आफताब ने श्रद्धा को मुंबई छोड़कर दिल्ली में रहने के लिए तैयार किया था। आशंका है कि हत्या की प्लानिंग पहले से ही की गई थी। पुलिस के अनुसार, 8 मई को दोनों दिल्ली पहुंचे थे। यहां वे कुछ दिन पहाड़गंज के होटल में रुके। फिर साउथ दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में ठहरे।बाद में छतरपुर में एक फ्लैट किराए पर ले लिया।

6. चूंकि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी बॉडी के 35 से अधिक पीस करके रोज जंगल में फेंक रहा था, इसलिए पुलिस को लाश के तौर पर सिर्फ कुछ हड्डियों के टुकड़े ही मिले हैं। पुलिस इनकी DNA सैम्पलिंग करा रही है।

7. श्रद्धा ने ने प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला के साथ रहने की जिद के चलते अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया था।उसके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। लड़की मई में अपने दोस्तों और परिवार के संपर्क से बाहर हो गई थी। जांच में पता चला कि आफताब ने न केवल उसका गला घोंट दिया, बल्कि उसके शरीर को 35 से अधिक टुकड़ों में काट दिया और उन्हें तब तक फ्रिज में रख दिया। फिर धीरे-धीरे उन्हें फेंकता रहा।

8. श्रद्धा के एक दोस्त रजत शुक्ला ने खुलासा किया कि श्रद्धा और आफताब अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों में खुश रहते थे। बाद में आफताब उसके साथ मारपीट करने लगा था। श्रद्धा उसे छोड़ना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी। 

9. श्रद्धा के एक अन्य दोस्त लक्ष्मण नादर ने मीडिया को बताया था कि श्रद्धा ने बताया था कि उसकी हत्या हो सकती है। मई में उसकी श्रद्धा से बात हुई थी। नादर ने कहा कि जब उन्हें मैसेज और कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तब उसने श्रद्धा के परिवार को इस बारे में बताया।

10. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने श्रद्धा मर्डर केस पर गुस्सा जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि “आफताब पूनावाला ने जिस हैवानियत से लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉलकर की हत्या की है, उससे पूरा देश सदमे और गुस्से में है। कोई भी शब्द इस आघात का वर्णन नहीं कर सकता। यह एक जघन्य अपराध है। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्रद्धा और भारत की बेटियां न्याय की हकदार हैं।”

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...