JNU की पहली महिला कुलपति : जानिये कौन हैं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी जिन्हें मिली है कुलपति पद की ज़िम्मेदारी

JNU की पहली महिला कुलपति : जानिये कौन हैं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी जिन्हें मिली है कुलपति पद की ज़िम्मेदारी

JNU New Vice Chancellor: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को यहां का नया कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है। इससे पहले तक वह पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

शांतिश्री ने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। उन्होंने साल 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी से टीचिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इससे पहले तक जेएनयू में अभी तक 12 पुरुष कुलपति ही रहे हैं।

अभी तक एम जगदीश कुमार जेएनयू के कुलपति पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें यूजीसी का चेयनमैन बनाया गया है। जगदीश की जगह अब प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

शांतिश्री इस समय यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेज रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई केंद्रीय यूनिवर्सिटीज की विजिटर्स नॉमिनी हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं और इन भाषाओं का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा वह कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली भाषा भी समझती हैं।

प्रोफेसर शांतिश्री का जन्‍म 15 जुलाई 1962 को सेंट पीटसबर्ग, रूस में हुआ। उनके पिता सिविल सर्वेंट रहे। इसके अलावा वह लेखक और पत्रकार भी थे। उनकी मां तमिल और तेलुगु लेंग्‍वेज विभाग की प्रोफेसर थीं। शांतिश्री ने प्रेसीडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए और इंटरनेशनल रिलेशन में एमफिल किया। वह जेएनयू की टॉपर भी रही हैं। उन्हें शिक्षण कार्य में 34 सालों का अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...