सलमान खान ने रेंट पर दिया अपना बांद्रा वाला अपार्टमेंट, जानें हर महीने लेंगे कितना किराया!

मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) के पास काफी प्रोपर्टी है, लेकिन वे लंबे समय से बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो शहर में बांद्रा बैंडस्टैंड के करीब ही मौजूद है. एक्टर के फैंस के लिए यह अनोखी बात है, क्योंकि सलमान चाहें तो इससे कहीं बेहतर जगह रह सकते हैं. दरअसल, एक्टर अपने इस घर से इमोशनली जुड़े हुए हैं, इसलिए उन्हें कहीं और रहना अच्छा नहीं लगता.

सलमान खान ने किराये पर दिया अपना अपार्टमेंट
अब सलमान खान ने मुंबई में मौजूद अपनी एक टॉप प्रॉपर्टी किराए पर दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने किराए पर जो अपार्टमेंट दिया है, वह 14वीं मंजिल पर 758 स्वॉयर फुट के एरिया में फैला हुआ है. एक्टर ने मुंबई में बांद्रा वेस्ट के शिव अस्थान हाइट्स में स्थित अपने एक अपार्टमेंट (Salman Khan Bandra apartment) को 95000 रुपये के मासिक किराये पर दे दिया है.

मनी कंट्रोल के अनुसार, जैपकी.कॉम द्वारा एक्सेस किए गए डॉक्यूमेंट बताते हैं कि सलमान के अपार्टमेंट के लिए एग्रीमेंट 6 दिसंबर को रजिस्टर्ड हुआ था. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एग्रीमेंट 33 महीनों के लिए है. ऐसा लगता है कि सलमान एक नए किराएदार का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.

सलमान खान कई प्रोपर्टी के हैं मालिक
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि किरायेदार ने सिक्योरिटी मनी के तौर पर 2.85 लाख रुपये जमा करा दिए हैं. बता दें कि मुंबई और उसके आसपास सलमान खान की कई प्रोपर्टी हैं. उन्होंने कथित तौर पर बांद्रा में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट 8.25 लाख रुपये प्रति माह की कीमत पर किराए पर लिया है. खबरों की मानें, तो मकबा हाइट्स की 17वीं और 18वीं मंजिल पर स्थित इस डुप्लेक्स के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related