Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

टीवी के श्रीराम को एयरपोर्ट पर देखते ही पैरों पर गिरी यह महिला, वायरल हुआ वीडियो

टीवी के श्रीराम को एयरपोर्ट पर देखते ही पैरों पर गिरी यह महिला, वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क. आज से 35 साल पहले 1987 में दूरदर्शन पर टीवी सीरियल रामायण (Ramayan) प्रसारित होता था। इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी कई लोग शो में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) को असल में श्रीराम मानते हैं। इसका साक्षात उदाहरण शुक्रवार को संभाजीनगर एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जहां पहुंचे अभिनेता अरुण गोविल को देखकर एक महिला उनके सम्‍मान में उनके पैरों को पकड़कर लेट गई। यह महिला इतनी भावविभोर हो गई मानों उसने असल में श्रीराम के दर्शन कर लिए हों। अब इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


पैर छूते ही अरुण हुए असहज
दरअसल, शुक्रवार को अरुण गोविल महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में रामलीला के आयोजन के मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जब वह एयरपोर्ट से गुजर रहे थे तो एक महिला ने उन्‍हें देख लिया। वह अरुण गोविल को देखकर उनके पैरों में दंडवत हो गई। अरुण को देखकर इस महिला की आंखों से आंसू भी आ गए। महिला ने जैसे ही अरुण के पैर छुए तो वे थोड़े असहज नजर आए। उन्होंने तुरंत महिला से उठने का अनुरोध किया। बाद में उन्होंने इस महिला के साथ तस्‍वीर भी खिंचवाई।

अरुण के साथ इससे पहले भी कई बार हो चुका है ऐसा
हालांकि, यह पहला मौका नहीं हैं जब अरुण गोविल के साथ इस तरह का वाक्या हुआ है। बीते 35 सालों में उनके साथ इससे भी बड़े-बड़े कारनामे हो चुके हैं। रामायण के बाद से लोग उन्‍हें श्रीराम की छवि में ही देखते हैं। एक दौर था जब उनकी आरती उतारकर उनके सामने दिए जलाए जाते थे। इस किरदार को निभाने के बाद उनके ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी आ गई थी कि उन्होंने अपनी स्मोकिंग की आदत भी छोड़ दी। अरुण ने ये सब बाते एक कार्यक्रम के दौरान बताई थीं जिसमें वे दीपिका चिखालिया और सुनील लहरी के साथ पहुंचे थे।

घर-घर में होने लगी थी पूजा
बता दें कि इस शो में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखालिया (Dipika Chikhalia) ने माता सीता और सुनील लहरी ने प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इन किरदारों को निभाने के चलते ही इन तीनों कलाकारों की घर-घर में पूजा होने लगी थी और आज भी लोग इन्हें इन्हीं किरदारों के लिए जानते हैं। इन तीनों एक्टर्स के अलावा शो में दारा सिंह भी हनुमान के किरदार में नजर आए थे।

प्रसारण के वक्त सड़कें हो जाती थी वीरान
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ को टीवी के इतिहास के सफलतम शोज में से एक माना जाता है। 1987 में जब यह शो रविवार सुबह प्रसारित होता था तब इसकी पॉपुलैरिटी ने सबको पीछे छोड़ दिया था। कहा जाता है कि टीवी पर इसका प्रसारण शुरू होते ही सड़कें सुनसान हो जाती थीं। हर कोई अपने काम छोड़कर टीवी से चिपक जाता था। हैरानी की बात यह है कि ये वो दौर था जब हर घर में टीवी भी नहीं हुआ करती थी। ऐसे में कई लोग जिनके घरों में टीवी होता था, वहां आस-पड़ोस के लोग जाकर यह शो देखते थे।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...