Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Russia Ukraine Crisis: रूस का यूक्रेेन के बर्दियांस्क व खेरसॉन शहरों पर कब्जा, अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकने से किया इंकार

Russia Ukraine Crisis: रूस का यूक्रेेन के बर्दियांस्क व खेरसॉन शहरों पर कब्जा, अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकने से किया इंकार

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर आक्रामक हमला जारी रखते हुए बर्दियांस्क व खेरसॉन शहरों पर कब्जा जमा लिया है। रूस की सेनाएं अंतरराष्ट्रीय दबाव को दरकिनार कर ताबड़तोड़ हमला जारी रखे है।

मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज बुधवार को लगातार तीसरे दिन कारोबार के लिए नहीं खुला। रूसी सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह पहली बार सीमित परिचालन की अनुमति दी जाएगी। रूसी अर्थव्यवस्था टैंक: संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी सहयोगियों द्वारा देश की अधिकतर बैंकिंग प्रणाली पर प्रतिबंध लगाने के बाद से रूस वित्तीय मंदी की घोर दिक्कतों में घिरता जा रहा है।

वह सैकड़ों अरबों डॉलर के विदेशी भंडार को जमा करने के लिए हाथ-पांव मार रहा है। रूसी मुद्रा रूबल गिर गया है, और विदेशों में सूचीबद्ध रूसी कंपनियों के शेयर भी धराशायी हो रहे हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद से कई पश्चिमी व्यवसायों ने रूस को छोड़ दिया है, जिसमें तेल की दिग्गज कंपनी बीपी, शेल और एक्सॉन मोबिल शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया रूस पर अपने आर्थिक प्रतिबंधों के तहत सात प्रमुख रूसी बैंकों और उनके सहयोगियों के साथ वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाएगा। देश के वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के साथ परामर्श के बाद प्रतिबंधों पर एक विस्तृत योजना जारी की। ये सात रूसी बैंक Sberbank, VEB, PSB, VTB, Otkritie, Sovcom और Novikom हैं। प्रतिबंध अमेरिका की छूट अवधि का पालन करेगा, और कृषि, कोविड -19 दवा और ऊर्जा सहायता जैसे असाधारण लेनदेन की अनुमति होगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में रूस की आक्रामकता का सामना करने और अमेरिकी मुद्रास्फीति को काबू करने का संकल्प किया। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बीच बाइडन के इस भाषण के मायने और बढ़ गए हैं। राष्ट्रपति ने अपने भाषण की शुरुआत भी यूक्रेन संकट के मुद्दे से ही की। उन्होंने सदन के कक्ष में उपस्थित सांसदों से कहा कि वे खड़े होकर यूक्रेन के लोगों के जज्बे को सलाम करें। इसके बाद सभी सांसद खड़े हो गए।

बाइडन ने कहा, “अपने पूरे इतिहास में हमने यह सबक सीखा है कि जब तानाशाह को अपनी आक्रामकता की कीमत नहीं चुकानी पड़ती, तो वे और अधिक अराजकता फैलाने लगते हैं।” राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पुतिन का युद्ध पूर्व नियोजित और अकारण है। उन्होंने कूटनीति के प्रयासों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोचा था कि पश्चिमी देश और नाटो इसका जवाब नहीं देंगे। उन्हें लगा था कि वह हमारे घर में ही हमें बांट सकते हैं। पुतिन गलत थे। हम तैयार हैं।’’

रूसी सेना ने भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में अपने तेज किए हमले, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के केंद्रीय चौक और कीव के मुख्य टीवी टॉवर पर बमबारी की, जिसे देश के राष्ट्रपति ने आतंकवाद का एक ज़बरदस्त अभियान कहा। इस बीच पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों, पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज डूडा और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल समेत कई यूरोपीय नेताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में जारी युद्ध व इससे बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चिंता प्रकट की।

यूक्रेन की सेना ने लोगों से कहा है कि वे किसी बाहरी लोगों से न घुलें-मिलें। रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सैनिक यूक्रेनी वेशभूषा में स्थानीय लोगों से घुलने-मिलने और यहां के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेनी सेना ने इनसे सावधान रहने को कहा है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो-बाइडेन ने यूक्रेन में आक्रमण के लिए पुतिन के पश्चिमी रवैए को गलत बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...