Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Russia-Ukraine Conflict : रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़े हालात, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की रूस के फैसले की आलोचना

Russia-Ukraine Conflict : रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़े हालात, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की रूस के फैसले की आलोचना

मास्को, एएनआइ: Russia-Ukraine Conflict , रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर आ गया है। सोमवार को पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक हुई।

छत्तीसगढ़ सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

यूक्रेन के हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार ने यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों और छात्रों की मदद के लिए गणेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह यूक्रेन की सरकार के लगातार संपर्क में है। सरकार ने हेल्पलाइन नं 01146156000, फैक्स-01146156030, मोबइल नं 9997060999 शुरू किया है।

कीव और दिल्ली के बीच संचालित होंगी चार उड़ानें

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कीव और दिल्ली के बीच चार नई उड़ानों का ऐलान किया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक यूक्रेन में जारी उच्च स्तर के तनाव को देखते हुए अतिरिक्त उड़ानों का आयोजन किया जा रहा है। कीव से दिल्ली के लिए चार उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की रूस के फैसले की आलोचना

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता देने का रूस का निर्णय यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन है, और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

UN चीफ ने रद्द की कांगो की आधिकारिक यात्रा

प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आश्वासन दिया कि प्रासंगिक महासभा प्रस्तावों के अनुरूप, संयुक्त राष्ट्र अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का पूर्ण समर्थन करता है। बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन यूक्रेन को लेकर बिगड़ते हालात को देखते हुए उन्होंने यात्रा रद्द कर दी है।

यूक्रेन से भारत वापस लौटी छात्रा ने दूतावास का जताया आभार

यूक्रेन में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय छात्रों का देश वापस आना शुरू हो गया है। यूक्रेन से वापस आई आस्था सिंधा ने एएनआइ से बातचीत के दौरान वहां के हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैं घर वापस आकर खुश हूं क्योंकि मेरे माता-पिता तनाव में थे। मैं यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में रहकर पढ़ाई करती थी, जिसे सुरक्षित माना जाता है। उन्होंने कहा, भारतीय दूतावास छात्रों की सहायता करने में बहुत तत्पर है, चाहे वह ई-मेल या काल के माध्यम से हो। उन्होंने हमें अस्थायी रूप से देश छोड़ने के लिए तीन बार एडवाइजरी जारी की थी।

छात्रा के पिता ने क्या कहा

आस्था के पिता अरविंद ने कहा, माता-पिता के रूप में, हम अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए बहुत चिंतित थे। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने हवाई किराए को लगभग एक लाख रुपये से घटाकर 50,000 रुपये किया। अब मेरी बेटी घर वापस आ गई है।

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी पर अधिकारी ने क्या कहा

एयरलाइन के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर एएनआइ को बताया, यूक्रेन से भारत के लिए संचालित होने वाली तीन में से एयर इंडिया (AI-1946) की पहली विशेष उड़ान आज रात भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। एयर इंडिया की एक फ्लाइट स्वदेश लौटने वाले भारतीयों को वापस लेने के लिए सोमवार को यूक्रेन के लिए रवाना हुई है।

एयर इंडिया ने पहले ही कर दिया था ये ऐलान

एयर इंडिया ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यूक्रेन से भारत के लिए कुल तीन उड़ानें यूक्रेन में युद्ध की स्थिति के दौरान छात्रों सहित भारतीय नागरिकों के लिए संचालित होंगी। एयर इंडिया ने कहा, भारत और यूक्रेन के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को एयर एंडिया तीन उड़ानें संचालित कर रही है। एयर इंडिया का एआई 1947 विमान आज सुबह 7.40 बजे दिल्ली से कीव बारिस्पिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ है। इसकी क्षमता 200 से अधिक सीटों की है। एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, एक ड्रीमलाइनर बोइंग बी-787 ने सुबह यूक्रेन के लिए दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी है।

यूक्रेन से वापस आएंगे भारतीय

भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विशेष विमान आज सुबह भारत से यूक्रेन के लिए रवाना हुआ। ड्रीमलाइनर बी-787 विमान में 200 से अधिक सीटों की क्षमता है। यूक्रेन से विशेष विमान आज रात दिल्ली वापस लौटेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बात

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ डीपीआरके में विकास और यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के बारे में बात की। उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यूक्रेन के राजदूत सर्गेई का बयान

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई काइस्लात्सिया ने कहा, आज संयुक्त राष्ट्र संघ की पूरी सदस्यता पर हमले हो रहे हैं, 1991 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर को दरकिनार करते हुए सुरक्षा परिषद की सदस्यता पर कब्जा करने वाले देश द्वारा हमला किया जा रहा है, जिसने 2014 में यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर कब्जा किया था। हम रूस से वार्ता के लिए मेज पर लौटने की मांग करते हैं। हम यूक्रेन के क्षेत्रों में अतिरिक्त रूसी कब्जे वाले सैनिकों को तैनात करने के आदेश की निंदा करते हैं। हम कब्जे वाले सैनिकों की तत्काल और पूर्ण सत्यापन योग्य वापसी की मांग करते हैं।

UNSC की बैठक में यूक्रेन पर रूस की प्रतिक्रिया

UNSC की बैठक में यूक्रेन पर रूस की प्रतिक्रिया आई है। रूस ने कहा, हम राजनयिक समाधान के लिए कूटनीति के रास्ते खोले हुए हैं। हालांकि, डोनबास में रक्तपात की अनुमति देना कुछ ऐसा है जिसे करने का हमारा इरादा नहीं है। हम अमेरिका के नेतृत्व में हमारे पश्चिमी सहयोगियों द्वारा निभाई गई नकारात्मक भूमिका को नोट करने के लिए मजबूर हैं।

UNSC की बैठक में भारत का बयान

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है। रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है। इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है।

क्या है मामला

दरअसल, यूक्रेन पर बड़ा कदम उठाते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही इलाकों डोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी है, और सुरक्षा समझौते का भी एलान कर दिया है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को दोनों इलाकों पर गोलाबारी रोकने का निर्देश दिया और कहा कि समझौते के तहत अब इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रूस की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...