Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

यूपी में 2017 के बाद से दंगे बंद हुए, मुस्लिम सबसे सुरक्षित,”मुस्लिम खतरे में नहीं हैं, बल्कि इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में हैं”: सीएम योगी

यूपी में 2017 के बाद से दंगे बंद हुए, मुस्लिम सबसे सुरक्षित,”मुस्लिम खतरे में नहीं हैं, बल्कि इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में हैं”: सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में यूपी के ताजा हालात, मुस्लिम सुरक्षा, संभल विवाद, नेजा मेला और महाकुंभ जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से राज्य में दंगे पूरी तरह बंद हो गए हैं और पिछले आठ सालों में यूपी में व्यापक बदलाव हुआ है।

मुस्लिम यूपी में सबसे सुरक्षित
सीएम योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 100 हिंदुओं के बीच भी कोई मुस्लिम पूरी तरह सुरक्षित है। उनका कहना था कि मुस्लिम खतरे में नहीं हैं, बल्कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं का वोटबैंक खतरे में है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे केवल राजनीतिक फायदे के लिए भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं।

संभल में मंदिरों का पुनर्जीवन
संभल विवाद पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि वहां जितने भी मंदिर हैं, उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया है। अब तक अधिकारियों ने 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम भी इस बात की इजाजत नहीं देता कि किसी नष्ट किए गए मंदिर की जगह मस्जिद बनाई जाए।

नेजा मेला पर सीएम योगी का रुख
नेजा मेला आयोजन को लेकर सीएम योगी ने कहा कि आक्रांताओं का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी कोई युद्ध नहीं जीता था, बल्कि वह एक विदेशी लुटेरा था, जिसने सोमनाथ मंदिर को लूटने का प्रयास किया था। ऐसे लोगों का महिमामंडन करना आस्था, मातृशक्ति और देश के सम्मान का अपमान है।

बुलडोजर एक्शन पर दो टूक जवाब
राज्य में बुलडोजर एक्शन को लेकर हो रही आलोचनाओं पर सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी लोगों को उसी भाषा में जवाब देना पड़ता है, जो वे समझते हैं। जो लोग कानून को हाथ में लेते हैं, उन्हें कानूनी परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यूपी में कानून का राज कायम रहेगा और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

महाकुंभ पर विपक्ष की तुष्टिकरण की राजनीति
महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी ने इसे ‘मृत्युकुंभ’ कहकर अपमान किया, जबकि पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो प्रयागराज गया, उसने महाकुंभ की भव्यता देखी।

सीएम योगी ने इस इंटरव्यू में दावा किया कि यूपी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और उनकी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...