Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

“याद रखना, दीदी है आपके साथ डरने की जरूरत नहीं”– ईद पर ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

“याद रखना, दीदी है आपके साथ डरने की जरूरत नहीं”– ईद पर ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला और राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बीजेपी पर भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, दीदी आपके साथ हैं।

ईद के मौके पर ममता बनर्जी कोलकाता के रेड रोड स्थित ईदगाह पहुंचीं और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन हमें एकजुट रहना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं अकेली 100 के बराबर हूं। कोई डरने की जरूरत नहीं, जब तक दीदी हैं, तब तक किसी का कुछ नहीं होगा।”

“धर्मनिरपेक्षता हमारी पहचान”
सीएम ममता ने कहा कि बंगाल की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है। उन्होंने नवरात्रि और ईद दोनों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा, “हम हर धर्म का सम्मान करते हैं। यह त्योहार प्रेम और सौहार्द का प्रतीक हैं, लेकिन कुछ ताकतें इन अवसरों का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं।”

उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से लेफ्ट और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले लाल पार्टी धर्मनिरपेक्षता की बात करती थी, लेकिन अब ‘लाल’ और ‘गेउआ’ एक हो गए हैं। कोई बात नहीं, हम अकेले ही लड़ेंगे।” उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों का कर्तव्य अल्पसंख्यकों की रक्षा करना है और अल्पसंख्यकों का कर्तव्य बहुसंख्यकों के साथ मिलकर रहना है।

“बीजेपी का एजेंडा- बांटो और राज करो”
सीएम ममता ने बीजेपी पर सीधे तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका एकमात्र एजेंडा “बांटो और राज करो” है। उन्होंने कहा, “हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब हमारे हैं। हमें एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होना चाहिए, न कि नफरत फैलाने वालों के जाल में फंसना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी बार-बार बंगाल में दंगों की बात करती है, लेकिन असली सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में कितने दंगे हुए? उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सौहार्द बनाए रखें।

“दीदी आपके साथ, डरने की जरूरत नहीं”
ममता बनर्जी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी दंगे की योजना बना रही है, लेकिन उनकी साजिश को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा, “अगर वे कुछ कहते हैं, तो याद रखना, दीदी आपके साथ हैं। डरने की जरूरत नहीं।”

उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे उकसावे में न आएं और दंगाइयों को तवज्जो न दें। “जो चिल्लाते हैं, उन्हें चिल्लाने दो, उन्हें महत्वपूर्ण मत बनाओ। हमारा लक्ष्य शांति और भाईचारा बनाए रखना है।”

ईद के इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ संदेश दिया कि बंगाल में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी और हर परिस्थिति में वे अपने लोगों के साथ खड़ी रहेंगी।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...