रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल, जानिए कौन-कौन लेगा शपथ

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल, जानिए कौन-कौन लेगा शपथ

नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) आज गुरुवार दोपहर 12:05 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। लंबे समय से इन नामों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब खत्म हो गया है। जानिए उन चेहरों के बारे में जो दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल होंगे।

दिल्ली कैबिनेट में ये 6 नेता होंगे मंत्री:

1. प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से विधायक हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर जीत हासिल की थी। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। उन्हें दिल्ली में बड़े जाट नेता के रूप में जाना जाता है।

2. आशीष सूद
जनकपुरी से विधायक आशीष सूद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वह दिल्ली में पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। पहली बार विधायक बने सूद इससे पहले पार्षद रह चुके हैं और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं।

3. मनजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में बीजेपी के प्रमुख सिख नेता हैं। वह तीसरी बार विधायक बने हैं और पहले शिरोमणि अकाली दल में थे। 2021 में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली थी।

4. रविंद्र इंद्राज सिंह
बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने रविंद्र इंद्राज सिंह को दिल्ली के युवा दलित नेता के रूप में देखा जाता है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जय उपकार को 31,475 वोटों से हराया था।

5. कपिल मिश्रा
करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा की पहचान हिंदू और पूर्वांचली नेता के रूप में होती है। वह पहले आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

6. डॉ. पंकज कुमार सिंह
विकासपुरी से विधायक पंकज कुमार सिंह पेशे से दंत चिकित्सक हैं और पूर्वांचली समुदाय के नेता माने जाते हैं। वह बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और उनके परिवार का प्रशासनिक और कानूनी क्षेत्र से भी गहरा नाता है।

Share post:

Popular

More like this
Related

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...