Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Queen Elizabeth’s funeral: महारानी के अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क की यात्रा शुरू

Queen Elizabeth’s funeral: महारानी के अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे से वेलिंगटन आर्क की यात्रा शुरू

Queen Elizabeth Funeral Live: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में किया जाएगा। 11 दिनों के राष्ट्रीय शोक के दौरान महारानी को लाखों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। महारानी के अंतिम संस्कार में देश-विदेश के 2000 से अधिक लोग शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अंतिम संस्कार के बाद यूनाइटेड किंगडम में 11 दिनों का राष्ट्रीय शोक समाप्त हो जाएगा। शाही सम्मान में यूके ने शोक की घोषणा की थी। महारानी के अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को वेस्टमिंस्टर एब्बे लाया गया। यहां अंतिम संस्कार के लिए श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। वेस्टमिंस्टर एब्बे से से उनके कॉफिन को वेलिंगटन आर्क लाया जा रहा। यहां पहुंचने के बाद नई गाड़ी से महारानी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विंडसर कासल के लिए ले जाया जाएगा।

वेस्टमिंस्टर एब्बे के बाद अब वेलिंगटन आर्क लाया जा रहा

प्रार्थना सभा के बाद, महारानी के पार्थिव शरीर को वेस्टमिंस्टर ऐबे से पैदल मार्च के साथ वेलिंगटन आर्क लाया जा रहा है। राजधानी लंदन की सड़कों से शवयात्रा धीमी गति से गुज़रेगी। ब्रिटिश रॉयल आर्मी जवान लाइन में खड़े हैं। हाइड पार्क से हर एक मिनट पर तोपों की सलामी भी दी जा रही। आम लोग भी दोनों तरफ सड़क के खड़े हैं। शवयात्रा में सबसे आगे रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस के घुड़सवार हैं। शवयात्रा सात ग्रुप्स में बंटा है जिसके अलग-अलग बैंड हैं। इसमें ब्रिटेन व कॉमनवेल्थ की सेनाओं के अलावा पुलिस व एनएचएस के सदस्य भी हैं। किंग भी इस यात्रा में महारानी के शव के पीछे चल रहे हैं। क्वीन कंसॉर्ट कैमिला, द प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स, द काउंटेस ऑफ़ वेसेक्स और द डचेज़ ऑफ़ ससेक्स भी कार से शामिल हैं। यहां शव यात्रा पहुंचने के बाद ताबूत को नई गाड़ी में रखा जाएगा  और फिर विंडसर कासल के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी।

आर्कबिशप ने याद किया महारानी को

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के लिए अपने संबोधन में कैंटरबरी के आर्कबिशप ने उनको याद कर जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा की। आर्कबिशप ने उन्हें खुशहाली देने वाली और लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली के रूप में याद किया। उन्होंने कोविड -19 महामारी के दौरान यूके के लोगों के लिए उनके आशावादी भाषण के लिए भी महारानी की सराहना की।

125 सिनेमाघरों में होगा लाइव

विश्व के नेता ब्रिटेन के शाही परिवार, उसके राजनीतिक अभिजात वर्ग और सैन्य, न्यायपालिका और धर्मार्थ संगठनों के सदस्य राज्य के अंतिम संस्कार में शामिल हैं। अंतिम संस्कार ब्रिटेन भर में लगभग 125 सिनेमाघरों द्वारा दिखाया जा रहा। यूके के पार्क, चौक और गिरजाघर भी इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए बड़े-बडे़ स्क्रीन लगााए हैं।

क्वीन विक्टोरिया के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल गाड़ी पर महारानी

महारानी एलिजाबेथ के शव वाले ताबूत को उसी गाड़ी पर अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल किया गया जिससे महारानी विक्टोरिया को ले जाया गया था। वेस्टमिंस्टर एब्बे में हो रहे इस समारोह को दुनिया भर में अरबों लोग देख रहे। महारानी का पार्थिव शरीर जिस गाड़ी पर ले जाया गया है उसे 142 नेवी सोल्जर्स ने खींचा। इस रास्ते की जिम्मेदारी रॉयल नेवी और रॉयल मरीन के हाथों में थी। 

पॉर्लियामेंट स्क्वायर से गुजरी महारानी की शवयात्रा

महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर पार्लियामेंट स्क्वायर से गुजरा। नौसेना, सेना और वायु सेना के सदस्य रॉयल मरीन के एक बैंड के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दी। जुलूस का नेतृत्व स्कॉटिश और आयरिश रेजिमेंट, गोरखाओं की ब्रिगेड और रॉयल एयर फोर्स के 200 संगीतकारों ने किया। ताबूत के पीछे किंग चार्ल्स और शाही परिवार के सदस्य चल रहे थे।

5 लोगों की समाधि है सेंट जार्ज चैपल में…

विंडसर में मुख्य सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में महारानी को दफनाया जाएगा। सेंट जार्ज चैपल में महारानी सहित पांच लोगों की समाधि है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अलावा वहां उनके माता-पिता, बहन और महारानी के पति फिलिप के कब्र हैं।

कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

महारानी के अंतिम संस्कार में यूरोपीय संघ, फ्रांस, जापान, भारत और कई अन्य देशों के नेता भाग लिया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। रूस, अफगानिस्तान, म्यांमार, सीरिया और उत्तर कोरिया के लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। अंतिम संस्कार में 2200 से अधिक लोग शामिल हैं। 2002 में महारानी की मां के अंतिम संस्कार में भी इसी के आसपास लोग शामिल हुए थे। 

17 विक्टोरिया क्रास व जार्ज क्रास धारक हैं शामिल

महारानी के अंतिम संस्कार में देश में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार धारक 17 लोग शामिल हैं। ब्रिटेन में विक्टोरिया क्रास व जार्ज क्रास, सर्वोच्च वीरता के लिए दिया जाना वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार या पदक है। 

4.1 अरब लोग देख रहे अंतिम संस्कार

दुनिया भर में रानी के अंतिम संस्कार को अनुमानित 4.1 बिलियन लोगों के देखने की उम्मीद है। यह संख्या पिछले हर एक राजा या रानी के अंतिम संस्कार देखने वालों से रिकॉर्ड अधिक है।

800 कर्मचारी जो क्वीन की सेवा में रह चुके हैं मौजूद

विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में सोमवार को महारानी के अंतिम संस्कार में 800 वह कर्मचारी मौजूद हैं जो महारानी की सेवा में प्रतिबद्ध रह चुके हैं। यह वह पूर्व या वर्तमान स्टॉफ है जो महारानी के विभिन्न रॉयल एस्टेट्स में कार्यरत रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...