Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

पंजाब, 17 फरवरी 2021

Punjab Civic Body Polls Result Updates: आज पंजाब में नागरिक निकाय चुनावों के परिणाम आ रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना गाइडलांइस को फॉलो करते हुए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक नतीजों में कांग्रेस की धूम देखी जा रही है, उसने कई जगहों पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है तो वहीं आप , अकाली दल और भाजपा खेमे में निराशा देखी जा रही है। कई सीटों पर निर्दलीय ने कमाल किया है। आपको बता दें कि पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे।

अभी तक के रिजल्ट

  • फाजिल्का में कांग्रेस 19 सीटें, भारतीय जनता पार्टी ने 4 सीटें और आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीतीं।
  • फरीदकोट नगर निगम की 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 16 , अकाली दल ने 7 , आप ने 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है।
  • बठिंडा के 50 वार्डों में से कांग्रेस को 43 और अकाली दल को 7 सीटें मिली हैं।
  • भाजपा के गढ़ यानी पंजाब के गुरदासपुर में 29 वार्ड हैं, जिनमें से अभी तक 15 पर कांग्रेस पार्टी जीत गई है।
  • होशियारपुर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 31 में जीत दर्ज की है।
  • पठानकोट के नतीजे आ गए हैं, यहां 6 पर बीजेपी, 8 पर कांग्रेस, एक पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई है बता दें कि पठानकोट की सुजानपुर नगर काउंसिल में कुल 15 वार्ड हैं।
  • तो वहीं फजलिका में कांग्रेस को 11, अकाली दल को 5 और आप को 1 वार्ड पर जीत हासिल हुई है।
  • मोगा की 50 सीटों पर कांग्रेस ने 20 पर बाजी मारी है।
  • करतारपुर में 9 सीटों पर निर्दलीयों की बाजी मारी है।
  • अबोहर की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 49 पर जीत हासिल की है।
  • वानीगढ़ 15 सीटों में से कांग्रेस ने 13 पर जीत दर्ज की है।
  • SAD ने मजिठा से जीत दर्ज की।

मालूम हो कि 109 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के आठ नगर निगमों में 9,222 उम्मीदवार 2,302 वार्डों में चुने जाने के लिए मैदान में हैं। ये निकाय चुनाव इसलिए भी अहम है कि क्योंकि ये किसान आंदोलन के दौरान हुआ है।

नगर परिषद/पंचायतों के लिए 71.39 फीसदी वोटिंग

आपको बता दें कि पंजाब में रविवार को आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद/पंचायतों के लिए 71.39 फीसदी वोटिंग हुई थी। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बताया है कि निकाय चुनाव में ये रिकॉर्ड वोटिंग थी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पंजाब सरकार ने चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों समेत पूरे प्रदेश में 19 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, साथ ही 20 हजार 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे। चुनाव में ईवीएम से वोट पड़ें हैं। वोटिंग के लिए 7000 वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से ठीक 1 साल पहले हुए ये निकाय चुनाव सीएम अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार के लिए सेमीफाइनल हैं। इस वक्त उनकी सरकार ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया हुआ है तो वहीं राज्य के किसानों में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा है, वो कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। तो वहीं अकाली दल भी कृषि कानूनों के नाम पर सरकार से अलग हो चुका है। ऐसे में सबकी निगाहें चुनावी नतीजों पर लगी हैं, देखते हैं किसके हाथों में जीत की बाजी लगती है।