सीएम योगी ने मॉरिशस पीएम से मुलाकात कर निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर की चर्चा, भेंट किया खास अंगवस्त्रम

सीएम योगी ने मॉरिशस पीएम से मुलाकात कर निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर की चर्चा, भेंट किया खास अंगवस्त्रम

वाराणसी: मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने नदेसर स्थित तारांकित होटल में मुलाकात की। इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी होटल पहुंच मॉरिशस के पीएम से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही। बैठक के बाद पीएम प्रविंद जगन्नाथ वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं वाराणसी
गौरतलब है कि मॉरिशस के पीएम अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार देर रात वाराणसी पहुंचे। वह बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और काशी पुराधिपति का विधिवत दर्शन-पूजन भी उनके द्वारा किया गया। इसके बाद उनके द्वारा वाराणसी के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक भी की गई। देर रात सीएम योगी संदहां पहुंचे जहां उन्होंने रिंग रोड फेज-2 से चंदौली तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने मॉरिशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई चीजों को लेकर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

भेंट किया खास अंगवस्त्रम 
सीएम योगी ने मॉरिशस के पीएम को खास अंगवस्त्रम भेंट किाय। इसे स्टोन जाली क्राफ्ट से तैयार किया गया था। बनारसी अंगवस्त्रम पर जरदोजी विधि से मॉरिशस और भारत के झंडे को बनाया गया था। पद्मश्री और जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने जानकारी दी कि रामनगर निवासी स्टेट अवॉर्डी बच्चा लाल मोर्या शिल्पी की टीम के द्वारा इसे आठ दिनों में तैयार किया गया। नक्कासी के बाद इसे केसरिया रंग के बॉक्स में पैक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related