Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

आज राज्यसभा में गरजेंगे पीएम मोदी, विपक्ष के सवालों का तीखा प्रहार जारी

आज राज्यसभा में गरजेंगे पीएम मोदी, विपक्ष के सवालों का तीखा प्रहार जारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्षी पार्टियों पर तीखे हमले बोले थे। इसके बाद आज यानी गुरुवार को वह राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे। इस बीच, बजट सत्र में महाकुंभ भगदड़ और अन्य मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच जोरदार बहस जारी है।

विपक्ष की मांग—कुंभ भगदड़ पर जवाब दे सरकार
बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियां लगातार महाकुंभ भगदड़ को लेकर सरकार से जवाब मांग रही हैं। इस मुद्दे पर संसद में तीखी बयानबाजी हो रही है, और विपक्ष ने केंद्र सरकार पर कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं के लिए निशाना साधा है।

वक्फ जेपीसी रिपोर्ट पेश होने की उम्मीद
लोकसभा में भी आज केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा जारी रहेगी। इसके साथ ही, आज वक्फ मामलों पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट भी लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है। यह रिपोर्ट धार्मिक संपत्तियों के उपयोग और प्रशासन से जुड़े मामलों पर केंद्रित होगी।

नया आयकर विधेयक पेश कर सकती है सरकार
करदाताओं को राहत देने और उनकी जेब में अधिक पैसा छोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार आज नए आयकर विधेयक का मसौदा पेश कर सकती है। केंद्रीय बजट 2025-26 में कर स्लैब में संशोधन के बाद इस विधेयक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

संसद का बजट सत्र राजनीतिक गर्माहट के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां सरकार और विपक्ष दोनों अपनी रणनीति के तहत एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। आज राज्यसभा में पीएम मोदी के जवाब के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष की अगली रणनीति क्या होगी।

Share post:

Popular

More like this
Related