Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Patra Chwal Land Scam: ED ने वर्षा राउत को किया तलब, पति-पत्नी से आमने-सामने होगी पूछताछ

Patra Chwal Land Scam: ED ने वर्षा राउत को किया तलब, पति-पत्नी से आमने-सामने होगी पूछताछ

Varsha Raut summoned by ED: पात्रा चॉल घोटाले में ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है। वर्षा राउत से उनके अकाउंट में आए धन के बारे में प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगा। ईडी ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि संजय राउत के खाते से कुछ और ट्रांजेक्शन के बारे में उनको पता चला है। वह कई लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजी है। कोर्ट में ईडी ने यह भी बताया कि वह संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। कोर्ट ने संजय राउत की हिरासत अवधि को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।

संजय राउत पहले से हैं हिरासत में…

इस केस में ईडी ने संजय राउत को पहले ही अरेस्ट कर लिया है। संजय राउत से कई राउंड की पूछताछ के बाद ईडी ने उनको अरेस्ट किया था। संजय राउत और उनकी पत्नी वर्षा राउत को ईडी पात्रा चाल जमीन घोटाले में आरोपी मान रही है। गिरफ्तार संजय राउत की ईडी हिरासत गुरुवार को 8 अगस्त तक कोर्ट ने बढ़ा दिया। चार अगस्त तक पहले उनको कोर्ट ने हिरासत में भेजा था लेकिन ईडी ने गुरुवार को बताया कि केस में कुछ और तथ्य जांच एजेंसी को मिले हैं जिसके आधार पर अभी पूछताछ की आवश्यकता है।

संजय राउत और वर्षा राउत को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत (Sanjay Raut’s wife) के बैंक अकाउंट में बड़े ट्रांजेक्शन का पता चला है। इसके बारे में पूछताछ करनी है। इसके साथ ही ईडी ने कोर्ट को बताया कि पात्रा चॉल घोटाला से जुड़े कई और लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। उनके सामने संजय राउत को बिठाकर पूछताछ करनी है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय राउत के बैंक अकाउंट में पहले 1 करोड़ 6 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली थी। इसके बाद दो और ट्रांजेक्शन (1.08 करोड़ रुपए और 1.15 करोड़ रुपए) का भी पता चला है।

ED ने संजय राउत को बताया है मुख्य साजिशकर्ता 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED ने कोर्ट को बताया है कि संजय राउत पात्रा चॉल स्कैम के मुख्य साजिशकर्ता हैं। इस घोटाले में पहले से गिरफ्तार प्रवीण राउत को संजय राउत का खास माना जाता है। रविवार को ईडी की टीम ने संजय राउत के घर पर रेड किया था। करीब 9 घंटे चली पूछताछ और तलाशी के बाद संजय राउत को अरेस्ट किया गया था।

संजय राउत को मिले थे पैसे

बताया जा रहा कि प्रवीण को संजय राउत के करीबी होने के चलते महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) से मंजूरी मिली थी। इस मामले में प्रवीण ने अवैध तरीके से करीब 112 करोड़ रुपए लिए थे। इसमें से 1 करोड़ 6 लाख रुपए संजय राउत और उनकी फैमली को ट्रांसफर किए गए थे। माना जा रहा है कि यह रकम और ज्यादा हो सकती है।

पात्रा चॉल जमीन घोटाला क्या है?

पात्रा चॉल मुंबई के गोरेगांव में बनी है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की जमीन है। इसमें 1034 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। जिस जमीन पर ये फ्लैट रिडेवलप होने थे, उसका एरिया 47 एकड़ था। गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने MHADA को धोखे में रख  बिना फ्लैट बनाए ही ये जमीन 9 बिल्डरों को बेच दी। इससे उसे 902 करोड़ रुपए मिले। बाद में गलत तरीके से कमाए इन पैसों का एक हिस्सा अपने करीबी सहयोगियों को ट्रांसफर कर दिया। आरोप है कि रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। बाकी MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे। लेकिन 2011 में इस जमीन के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया। 2020 में कोरोना काल के दौरान महाराष्ट्र में PMC बैंक घोटाला सामने आया था। जब इस घोटाले की जांच हो रही थी, तभी प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम सामने आया था। इसी दौरान पता चला कि बिल्डर प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा के खाते में 55 लाख रुपए भेजे गए थे।। ED की टीम इसी बात की जांच कर रही है कि ये ट्रांजेक्शन क्यों किया गया। आरोप है कि संजय राउत ने इसी पैसों से दादर में एक फ्लैट खरीदा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...