ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने भी पद छोड़ा

ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक के सभी मंत्रियों का इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो ने भी पद छोड़ा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा था। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रा के सबसे पहले इस्तीफा के बाद पटनायक मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पटनायक ने पांज जून को होने वाले मंत्रीमंडल विस्तार व फेरबदल के नाते सबको इस्तीफा देने को कहा था। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनें पटनायक, तीन साल बाद नए सिरे से मंत्रीमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

पांच जून को ओडिशा में नया मंत्रीमंडल बनेगा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को सभी मंत्रियों से पांच जून को होने वाले फेरबदल से पहले मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने को कहा। पुरी के दौरे पर आए राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल को राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

राजभवन सूत्रों ने बताया कि नए मंत्री रविवार को लोक सेवा भवन परिसर में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले एक समारोह में सुबह 11.45 बजे पद की शपथ लेंगे। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों ने अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। तीन साल पुराने मंत्रालय में यह पहला फेरबदल होगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों जा रहे हैं बाहर

नया मंत्रीमंडल बनाने के लिए नवीन पटनायक के पास दो दिन का समय है। क्योंकि राज्यपाल दो दिनों के बाद ओडिशा से बाहर जाने वाले हैं। सीएमओ सूत्रों ने बताया कि पांचवीं बार मुख्यमंत्री रहे पटनायक का भी 20 जून से रोम और दुबई का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह अपने प्रस्थान से पहले मंत्रालय में सुधार करना चाहते हैं। सत्तारूढ़ बीजद के राज्यसभा की तीन सीटें जीतने और ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के एक दिन बाद मंत्रालय में फेरबदल की कवायद शुरू हो गई है।

कौन हैं नवीन पटनायक?

नवीन पटनायक ओडिशा के पांचवीं बार के मुख्यमंत्री हैं। वह ओडिशा के पूर्व सीएम व देश के दिग्गज नेता बीजू पटनायक के पुत्र हैं। पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद वह राजनीति में कदम रखे थे। साल 1997 में सांसद चुने गए थे। जनता दल का कई धड़ा होने के बाद नवीन पटनायक ने ओडिशा में बीजू जनता की स्थापना की थी। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...