Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

पटना, 24 अप्रैल 2021

बिहार में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राहत वाली बात है कि कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। दीगर बात है कि संक्रमितों के मिलने की रफ्तार, संक्रमणमुक्त होने की रफ्तार से काफी तेज है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो राज्य में एक अप्रैल को 158 संक्रमित कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त हुए थे, जबकि 23 अप्रैल को कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य होने वालों की संख्या छह हजार से ज्यादा हो गई।

विभाग द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, राज्य में 10 अप्रैल को जहां कोरोना के 3,469 नए मरीज मिले थे, वहीं 822 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए थे, जबकि 15 अप्रैल को 6,133 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और इसी दिन 755 लोग संक्रमणमुक्त होकर वापस अपने घर लौटे थे।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अप्रैल को 6,253 नए संक्रमित पाए गए थे, जबकि 23 अप्रैल को 12,672 नए संक्रमित मिले। इस तरह आठ दिनों में संक्रमितों के मिलने की रफ्तार में दोगुनी वृद्धि हुई। इसी तरह, 16 अप्रैल को 1,853 लोगों ने कोरोना से जंग जीती थी जबकि 23 अप्रैल को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 6,067 पहुंच गई।

विभाग के आंकड़ों की मानें तो राज्य में कोरोना संक्िरमतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। यही कारण है कि रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में 17 अप्रैल को 7,870 नए मरीज मिले थे, जबकि इस दिन 1,804 लोग ही कोरोना से जंग जीतकर वापस अपने घर गए। इसी तरह 20 अप्रैल को 10,455 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी, जबकि उसकी तुलना में 3,577 लोग संक्रमणमुक्त होकर अपने घर गए।

बहरहाल, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वालों की रफ्तार में वृद्धि दर्ज की गई है।