Nobel Prize 2022: तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल प्राइज

Nobel Prize For Physics: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन ज़िलिंगर (Anton Zeilinger) को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है.

तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है. नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार (3 अक्टूबर) को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए चिकित्सा में पुरस्कार से नवाजने के साथ शुरू हुई. पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर ये बताया कि दोनों में आपसी मिश्रण है. 

नोबेल पुरस्कारों की घोषणा

इस सप्ताह के दौरान बुधवार को रसायन शास्त्र और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी जबकि अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी. 

2021 में भी तीन वैज्ञानिकों को मिला था पुरस्कार

भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों- स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया था. ये पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के लिए किए गए कार्य के लिए दिया गया था. इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में सहायता मिली थी..

Share post:

Popular

More like this
Related