Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

लखनऊ, 3 सितम्बर 2021

यूपी में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा है कि वह इसकी रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। हर जिले के एक-एक मरीज की सेहत का ख्याल रखा जाए। साथ ही कोविड के लिए आरक्षित ऑक्सीजन की सुविधा वाले आइसोलेशन बेड्स को डेंगू सहित अन्य वायरल बीमारियों के इलाज के लिए उपलब्ध रखा जाए। सीएम ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के दौरे पर निकलने से पहले टीम-9 के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर परिजनों को बीमार के सेहत की अपडेट दी जाए। एक-एक मरीज के उपचार की व्यवस्था की पड़ताल करें, व्यवस्था सुधार के लिए अविलंब सभी जरूरी कदम उठाएं।

डेंगू-मलेरिया और बुखार पीड़ितों की होगी कोविड जांच

प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और मलेरिया के साथ वायरल बुखार का प्रकोप बढ रहा है। अब ऐसे सभी पीड़ितों की कोविड जांच कराई जाएगी। आरटीपीसीआर जांच के साथ ही कुछ मरीजों के सेंपल पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी लैब भी भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोरोना कहीं किसी नए रूप में पांव तो नहीं पसार रहा। मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डेंगू और वायरल समेत दूसरी बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं कोरोना की चौतरफा रोकथाम को लेकर भी सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

फिरोजाबाद-आगरा में कैंप करेंगे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा

फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा आदि जिलों में डेंगू और वायरल बुखार के साथ ही मथुरा में स्क्रब टाइफस के मामले बीते कुछ दिनों में सामने आए हैं। वहां के हालात की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को तत्काल वहां जाकर कैंप करने के आदेश दिए हैं। प्रमुख सचिव इन जनपदों के एक-एक मरीज के उपचार की व्यवस्था की पड़ताल करने के साथ ही सभी व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर रखेंगे।

5 सितंबर से पूरे प्रदेश में साफ सफाई का वृहद अभियान शुरू होगा 

सीएम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पूरे प्रदेश में पांच सितंबर से स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान शुरू किया जाए। जिलों के लिए नोडल अधिकारी तय कर दिए गए हैं। वह तत्काल जिम्मेदारी संभाल लें। यह अधिकारी बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की भी मॉनीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात सितंबर से आशा, संगिनी, आंगनबाड़ी सहित सभी संबंधित कर्मियों के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी सर्विलांस किया जाए। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित /कोविड के लक्षण वाले लोगों की पहचान करें। 45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों ने अब तक कोविड वैक्सीन की एक भी डोज न ली हो, उनकी सूची बनाई जाए। उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

राहत का काम तेज हो 

सीएम ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बाढ़ / अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास का काम तेज किया जाए। जलमग्न गांवों में बड़ी नावों का उपयोग करें। ताजा स्थिति के मुताबिक रोहिन नदी को छोड़ शेष सभी नदियों में जलस्तर स्थिर है।