महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में नो व्हीकल जोन घोषित, गाड़ियों की एंट्री पर रोक, क्या कुछ है खास यहां पढ़े

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में नो व्हीकल जोन घोषित, गाड़ियों की एंट्री पर रोक, क्या कुछ है खास यहां पढ़े

प्रयागराज: महाशिवरात्रि और महाकुंभ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को शाम 4 बजे से मेला क्षेत्र और शाम 6 बजे से पूरे कमिश्नरेट प्रयागराज को “नो-व्हीकल जोन” घोषित कर दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पालन करें ताकि यातायात सुचारू रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाटों का निर्धारण
प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रवेश मार्गों के अनुसार स्नान घाटों का निर्धारण किया है—

झूसी से आने वाले श्रद्धालु:

दक्षिणी झूसी: संगम द्वार ऐरावत घाट
उत्तरी झूसी: संगम हरिश्चंद्र घाट और संगम ओल्ड जीटी घाट

परेड क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु:

संगम द्वार भरद्वाज घाट
संगम द्वार नागवासुकी घाट
संगम द्वार मोरी घाट
संगम द्वार काली घाट
संगम द्वार रामघाट
संगम द्वार हनुमान घाट

अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु:

संगम द्वार अरैल घाट
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रवेश मार्ग के निकटतम घाट पर स्नान करें, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहे और यातायात अव्यवस्थित न हो।

महाकुंभ में ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम
हालांकि, प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ आवश्यक सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। दूध, सब्जी, दवा, पेट्रोल/डीजल आपूर्ति, एंबुलेंस और सरकारी सेवाओं (पुलिस, डॉक्टर, प्रशासन) से जुड़े वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

पांटून पुलों का संचालन श्रद्धालुओं की संख्या और भीड़ के दबाव को देखते हुए किया जाएगा।
यदि किसी क्षेत्र में अधिक भीड़ हो जाती है, तो प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की जा सके और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Share post:

Popular

More like this
Related